Stock Market Astrology: इस सप्ताह शेयर बाजार में रहेगी हलचल, बुध-शुक्र के मार्गी होने और सूर्य गोचर का दिखेगा असर

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 08:14 AM

stock market astrology

Stock Market Astrology: 13 नवम्बर को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में बुध 13 नवम्बर की रात्रि और शुक्र 14 नवम्बर सुबह वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ गए हैं। सूर्य 16 नवम्बर रात्रि 7.48 बजे वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ग्रह स्थिति इस...

Stock Market Astrology: 13 नवम्बर को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में बुध 13 नवम्बर की रात्रि और शुक्र 14 नवम्बर सुबह वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ गए हैं। सूर्य 16 नवम्बर रात्रि 7.48 बजे वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ग्रह स्थिति इस सप्ताह में बाजारों की चाल में बदलाव की तरफ इशारा कर रही है और बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बनता हुआ नजर आ सकता है। 16 नवम्बर को सिंह राशि में गुरु, मंगल और केतु एक ही डिग्री पर रहेंगे, लिहाजा मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है, जिसका असर भारतीय बाजारों में संभव है।

16 नवम्बर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा मकर राशि में श्रवण नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है, दोपहर 12.55 बजे बजे चन्द्रमा नक्षत्र का चरण बदलकर श्रवण के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे इस दौरान बाजार में फिर उतार-चढ़ाव संभव है इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें शिपिंग, पोर्ट, बेवरेज, डेयरी प्रोडक्ट्स, चांदी में ट्रेड करने वाली कंपनियों और फार्मा आदि सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

17 नवम्बर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा मकर राशि में मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार में शुरूआत सामान्य हो सकती है लेकिन कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दिन कॉपर से संबंधित कंपनियों के अलावा डिफैन्स, मैटल और कम्युनिकेशन सैक्टर की कम्पनियों के शेयरों में तेजी का रुख बन सकता है।

18 नवम्बर को सुबह बाजार खुलने पर चन्द्रमा कुंभ राशि में राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है इसलिए बाजार खुलने के बाद ट्रेंड देखकर और दिशा स्पष्ट होने पर ही ट्रेड करना चाहिए। सुबह 11.02 बजे चन्द्रमा शतभिषा के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस समय के इर्द-गिर्द बाजार की चाल बदल सकती है। इस दिन हमें तंबाकू, शराब, आई.टी., एयरलाइन्स, कैमिकल और मेटल सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

19 नवम्बर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा कुंभ राशि में गुरु के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा शुरूआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार को मजबूती मिल सकती है, लेकिन पोजीशन लेने से पहले बाजार की दिशा की पुष्टि जरूर करें। दोपहर 12.26 बजे चन्द्रमा पूर्वाभाद्रपद के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस समय के इर्द-गिर्द बाजार के रुख में बदलाव संभव है। इस दिन बैंकिंग, कैपिटल मार्कीट और एन.बी.एफ.सी. से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

20 नवम्बर को सुबह जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा मीन राशि में शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा शुरूआती कारोबार में बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करें और ट्रेंड की पुष्टि के बाद ही पोजीशन बनाएं। दोपहर 12.59 बजे चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस समय के इर्द-गिर्द बाजार में उतार-चढ़ाव और ट्रेंड में बदलाव संभव है, इस दिन बेस मेटल, मशीन, रियल एस्टेट,लेबर इन्सेंटिव इंडस्ट्री से जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!