Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Aug, 2026 05:49 PM

Gauahar Khan : हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ चैट शो डबल डेट में नजर आईं। इस शो को एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी होस्ट करते हैं। बातचीत के दौरान गौहर खान ने जैद की एक ऐसी अनोखी आदत का खुलासा किया, जिसे...
Gauahar Khan : हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ चैट शो डबल डेट में नजर आईं। इस शो को एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी होस्ट करते हैं। बातचीत के दौरान गौहर खान ने जैद की एक ऐसी अनोखी आदत का खुलासा किया, जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे।
पति जैद दरबार सूघंते हैं मेरे अंडरआर्म्स
गौहर खान ने शो के दौरान जैद दरबार की एक अजीबोगरीब आदत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जैद को उनके अंडरआर्म्स छूने और उनकी खुशबू सूंघने की आदत है। गौहर के मुताबिक, जैद को लगता है कि उनके अंडरआर्म्स हमेशा फ्रेश महकते हैं इसलिए वह बिना झिझक ऐसा करते हैं। इतना ही नहीं, जैद अपनी बहन को भी बुलाकर कहते है कि देखो। कितनी अच्छी खुशबू आ रही है। इस पर उनकी बहन दोनों को देखकर हैरानी से कहती हैं कि तुम दोनों किस तरह की बकवास कर रहे हो।
कैसी हुई जैद और गौहर की मुलाकात
इसी शो के बीच गौहर खान ने उस समय की कहानी भी बताई कि उनकी उनके पति के साथ कैसे मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि कोरोना के दौरान हम दोनों मिले थे और एक सुपरमार्केट में हमारी पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद जैद ने पहले खुद इंस्टाग्राम पर उन्हें मैसेज किया था और लिखा था कि, मेरे पास तुम्हें बताने के लिए कुछ बहुत जरुरी बात है।

पहली मुलाकात ने जैद ने बताई थी गलत उम्र
गौहर खान और जैद दरबार ने बातचीत के दौरान अपनी उम्र के अंतर को लेकर भी चर्चा की। गौहर ने बताया कि पहली मुलाकात के बाद जैद ने अपनी उम्र 24-25 साल बताई थी। यह सुनकर गौहर ने उनसे बात आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। हालांकि, जैद ने अपनी बात साबित करने के लिए तुरंत चैट पर पासपोर्ट की तस्वीर भेज दी। इसके बाद गौहर को पता चला कि जैद की असली उम्र 29 साल है। इसी के साथ गौहर खान ने बताया कि उन्हें अक्सर इस बात का गुस्सा रहता है कि उनकी उम्र को हमेशा गलत दिखाया जाता है। उन्होंने कहा मेर दिल करता है उन लोगों को जोर से थप्पड़ लगाऊं। अक्सर लोग खबरों में मेरे और जैद में 12 साल का अंतर दिखाते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम दोनों में सिर्फ 7 साल का गैप है।
2020 में हुई थी गौहर और जैद की शादी
आपको बता दें कि गौहर और जैद की शादी 2020 में हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बेटे हैं। 2023 में उन्होंने पहले बच्चे का स्वागत किया और अब पिछले साल 2025 में ही उन्होंने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया।
