Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 Aug, 2026 06:09 PM

Himanshi Khurana : बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आई पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची और वहां जाकर उन्होंने अपने बचपन के बेहद दर्दनाक समय को याद किया। हिमांशी ने बताया कि उनके पिता उनकी मां के साथ मारपीट करते थे। हालात...
Himanshi Khurana : बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आई पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची और वहां जाकर उन्होंने अपने बचपन के बेहद दर्दनाक समय को याद किया। हिमांशी ने बताया कि उनके पिता उनकी मां के साथ मारपीट करते थे। हालात इतने गंभीर थे कि एक बार उनकी मां का हाथ तक टूट गया था। उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान कई बार उनकी मां बेहोश तक हो जाती थी।
हिमांशी ने बताया कि बचपन में उनके परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई बार घर में राशन न होने या खाना न बन पाने की वजह से वह और उनके भाई भूखे ही रह जाते थे। उन्होंने बताया कि घर में होने वाली मारपीट और हिंसा का उन पर गहरा असर पड़ा था। हालात से परेशान होकर वह भगवान से कहती थीं वो ही उनके पिता हैं। पारस के पॉडकास्ट में हिमांशी ने बताया कि जब उनके पिता उनकी मां के साथ मारपीट करते थे, तब्ब वह अपने भाई को गोद में लेकर घर से बाहर निकल जाती थीं और आसपास के लोगों से मदद मांगकर उन्हें घर लेकर आती थीं।
मम्मी को बहुत मारते थे पापा
हिमांशी ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र से ही अपने माता-पिता के बीच खराब रिश्ते और घरेलू हिंसा देखी। वह जब स्कूल या बाहर से घर लौटती थीं तो अक्सर घर में झगड़े और मारपीट का माहौल मिलता था। कई बार घर में खाना बनता था तो कई बार राशन की कमी के कारण खाना तक नहीं बन पाता था। वह और उनका भाई बिना नाश्ता किए स्कूल चले जाते थे और उनकी मां के साथ बुरी तरह मारपीट करते थे।

लोगों से मांगती थी मदद
हिमांशी ने बताया कि बचपन में रात का समय उनके लिए बेहद डरावना होता था। जब घर के बाकि लोग सो जाते थे, तब वह अक्सर अकेले बैठकर रोती थीं। उस समय वह छठी या सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता अचानक मां के साथ मारपीट करने लगते थे और कई बार मार खाने के बाद उनकी मां बेहोश हो जाती थीं। ऐसे हालात में हिमांशी अपने छोटे भाई को गोद में लेकर घर से बाहर निकलती थीं और रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उससे मां को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाती थी। उन्होंने कहा कि पिता की हिंसा इतनी ज्यादा थी कि एक बार उनकी मां का हाथ तक टूट गया था।