शिल्पा शिंदे विवाद के बीच Hina Khan भूल गई अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिलाया याद

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 11:05 AM

hina khan wedding anniversary

Hina Khan Anniversary : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Hina Khan और उनके पति रॉकी जायसवाल अपनी शादी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों अपनी एनिवर्सरी लगभग भूल ही गए थे, उनके चाहने वालों ने उनको यह खास दिन याद दिलाया।

Hina Khan Anniversary : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Hina Khan और उनके पति रॉकी जायसवाल अपनी शादी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों अपनी एनिवर्सरी लगभग भूल ही गए थे, उनके चाहने वालों ने उनको यह खास दिन याद दिलाया। 

 Hina Khan Wedding Anniversary
 
बात कुछ यूँ थीं कि शिल्पा शिंदे विवाद की वजह से हिना खान काफी सुर्खियों में चल रही हैं। इस विवाद की वजह से दोनों अपने इतने बड़े दिन को भूल ही गए थे। इसके बाद जब उनके फैंस और परिवार वालों ने शुभकामनाएं दी, इसके बाद से ही दोनों को अभी एनिवर्सरी का एहसास हुआ।

 Hina Khan Wedding Anniversary

'' ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार अदा कर घर-घर में पहचान बनाने वली हिना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- लोग कहते हैं कि यह बहुत खास दिन है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए हर दिन खास होता है..

 Hina Khan Wedding Anniversary

तारीखें मायने नहीं रखतीं, पल मायने रखते हैं और जन्मदिन के अलावा हमें कुछ याद भी नहीं रहता, हमेशा से ऐसा ही रहा है। हमारे परिवारों और शुभचिंतकों का शुक्रिया कि उन्होंने हमें याद दिलाया कि यह हमारा पहला (दिन) है।''

हिना-रॉकी की पहली एनिवर्सरी 
हिना खान ने 6 जून 2026 की रात अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में एक कार्ड नजर आया, जिस पर लिखा था— “हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।” दूसरी तस्वीर में एक केक दिखा, जिस पर “हैप्पी एनिवर्सरी HIRO” लिखा हुआ था। इसके अलावा बाकी तस्वीरों में उनके फैंस द्वारा भेजे गए खूबसूरत फूलों के गुलदस्ते और दिल छू लेने वाले नोट्स की झलक भी देखने को मिली।

 Hina Khan Wedding Anniversary

हिना खान ने अपनी फैंस को फॅमिली के लिए लिखा स्पेशल नोट 
हिना खान ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में अपने फैंस को परिवार वालों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनको इतना बड़ा दिन याद कराया। इसी के साथ हिना खान के लिखा कि हमारा हर दिन ही खास होता है। 

 Hina Khan Wedding Anniversary

ऐसे शुरू हुई हिना खान और रॉकी की लव स्टोरी 
 आपको बता दें कि हिना और रॉकी की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में हिना अक्षरा का किरदार निभाती थीं और उनके पति रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते थे। इस सेट से ही दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही प्यार में बदल गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!