Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Nov, 2026 01:17 AM

मेष- आज काफ़ी सुखद अनुभव होगा। कहीं न कहीं से कुछ धन या सोने का कोई आभूषण मिल सकता है। दोस्तों से
मेष- आज काफ़ी सुखद अनुभव होगा। कहीं न कहीं से कुछ धन या सोने का कोई आभूषण मिल सकता है। दोस्तों से कुछ अनबन भी होने की आशंका है l
उपाय- माता-पिता को प्रणाम करें।
वृष- आज सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। मौसमी रोग अपनी चपेट में ले सकता है। कोई बड़ा सौदा होने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। अपरिचितों से सावधान रहें।
उपाय- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
मिथुन- आज जो भी करें, उसे बहुत ही प्यार से करें सफलता अवश्य मिलेगी। संचय किए हुए धन को खर्च करना पड़ेगा।
उपाय- तुलसी जी की सेवा करें।
कर्क- आज आसपास का माहौल आपको तंग कर सकता है। हर बात आपके खिलाफ होगी। भरोसेमंद व्यक्ति धोखा दे सकता है। किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें।
उपाय- माता रानी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
सिंह- आज काफी अच्छा और एक्साइटेड दिन रहने वाला है। कहीं मनपसंद स्थान पर जाने का सुअवसर मिलेगा। संचय किया हुआ धन खर्च होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या- आज आपको बड़ी खुशी की अनुभूति होगी। किसी से कुछ उपहार मिलेगा, जो बहुत खुशी देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय- सफेद मक्खन अपनी सास या ससुर को रोटी के साथ जरूर सर्व करें l
तुला- आज कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। सोच-समझकर ही घर से यात्रा के लिए निकलें। मौसमी परिवर्तन परेशान करेंगे।
उपाय- लाल रंग की गाय को चारा देना है l
वृश्चिक- आज लव लाइफ में कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा। बड़ी गुड न्यूज मिलेगी, जिसका लंबे समय से इंतजार था। अब आप पूरी ज़िंदगी खुशहाली से व्यतित कर सकेंगे।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
धनु- आज घर में कोई मशीन ज्यादा तंग कर सकती है। बिजली के उपकरण आपको बदलने पड़ सकते हैं। कठिन से कठिन काम को पूरा करने में सफल होंगे।
उपाय- शिवलिंग पर दूध और गंगा जल चढ़ाएं।
मकर- आज किसी की निंदा करनी भारी पड़ सकती है। सोच-समझ कर कोई भी बात करें। विदेश यात्रा का सुयोग बन रहा है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
उपाय- किसी ज़मीन में फल देने वाला पेड़ लगाएं।
कुंभ- आज का दिन बहुत ही सुखदायक रहने वाला है। परिवार से प्यार और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सारा दिन बिना किसी रोक-टोक के व्यतित होगाl
उपाय- अपनी फोटो पर लगी गंदगी साफ करनी हैl
मीन- आज पुरानी चीजे तंग कर सकती हैं। बहुत सारी बातों से तन-मन परेशान रहेगा। सारा दिन उदासी छाई रहेगी l फाइनेंशियल नुकसान होने के योग हैं।
उपाय- शिव जी के मंत्रों का जाप करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ