Edited By Prashant Tiwari,Updated: 11 Aug, 2026 01:58 PM

Hina Khan : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। पिछले साल उन्हें ब्रैस्ट कैंसर होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के दौरान काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरना पड़ा। कैंसर...
Hina Khan : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। पिछले साल उन्हें ब्रैस्ट कैंसर होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के दौरान काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरना पड़ा। कैंसर की वजह से हिना भावनात्मक और मानसिक तौर पर भी काफी परेशान रहीं।
इस कठिन समय के बीच हिना खान ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी करने का फैसला किया। हालांकि, शादी से पहले एक समय ऐसा भी आया जब हिना ने रॉकी से खुद किसी और लड़की से शादी कर लेने तक की बात कही थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस भावुक दौर से जुड़ा यह अनसुना किस्सा शेयर किया है।
हिना खान ने अपने रिश्ते के बारे में बात की
हाल ही में हिना खान ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी के कुछ लोगों ने इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट तक करार दिया था। इस पर हिना ने साफ कहा कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह और रॉकी अपने रिश्ते की सच्चाई जानते हैं। उनके मुताबिक, अगर उनकी शादी को सिर्फ पब्लिसिटी के चश्मे से देखेगा तो रिश्ते के पीछे की असली वजह और भावनाएं नजरअंदाज हो जाएंगी।
तुम किसी और से शादी कर लो
इस दौरान हिना ने अपनी कैंसर जर्नी को याद करते हुए बताया कि उनके और रॉकी के रिश्ते ने बेहद मुश्किल दौर देखा है। उन्होंने कहा कि उस समय दोनों किसी सामान्य कपल की तरह आपसी मतभेदों से नहीं बल्कि जिंदगी की असली चुनौतियों से जूझ रहे थे। खासतौर पर उनकी और रॉकी की मां की सेहत को लेकर परिस्थितियां काफी कठिन थीं।

हिना ने यह भी बताया कि हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि कई बार उन्होंने रॉकी से किसी और से शादी कर लेने तक के लिए कहा। उन्हें लगता था कि अगर उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रह पाएगी, तो रॉकी को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला करना चाहिए।
हर उतार-चढ़ाव में रॉकी ने नहीं छोड़ा साथ
हिना ने बताया कि रॉकी ने उनसे सबसे मुश्किल दौर में भी उनका साथ नहीं छोड़ा। उस समय दोनों को कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और कई बड़े फैसले लेने पड़े, जिन्हें उन्होंने मिलकर स्वीकार किया। हिना के मुताबिक, उस दौर में उनके साथ रहने वाले लोग जानते हैं कि वह रॉकी के सपोर्ट के बिना शायद इन मुश्किलों से मजबूती से नहीं गुजर पातीं। उन्होंने हर कदम पर हिना का हौसला बढ़ाया और इस कठिन सफर को उनके लिए काफी आसान बना दिया।
शादी से पहले 14 सालों तक एक-दूसरे को किया डेट
बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल की प्रेम कहानी की शुरुआत टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और करीब 13-14 साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। कपल ने 4 जून 2025 को शादी की थी। अब उनकी शादी को एक साल पूरा हो चुका है।
