Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jun, 2026 10:58 AM

Jennifer Winget Second Marriage : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली जेनिफर विंगेट अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में...
Jennifer Winget Second Marriage : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली जेनिफर विंगेट अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी कसौटी जिंदगी की' में श्वेता तिवारी की ऑनस्क्रीन बेटी की भूमिका निभाकर जेनिफर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसके बाद उन्होंने दिल मिल गए, बेहद और बेपनाह जैसे कई सफल धारावाहिक में शानदार अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भी वह टीवी की सबसे पसंदीदा और सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
पिछले कुछ दिनों से जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर से अलग होने के करीब 12 साल बाद एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में नए अध्याय की शुरुआत करने की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दवा किया गया है कि जेनिफर इन दिनों सिंगापुर के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों के रिश्ते को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वे जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालाँकि जेनिफर की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

बिजनेसमैन William Ishmael संग करेंगे शादी !
इनकी शादी की खबरें तब शुरू हुई जब जेनिफर ने शादी से जुडी एक रील पर कमेंट किया। इसके बाद से सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस ने शादी से जुड़े कई पेज फॉलो करने शुरू कर दिए हैं।
तलाक के 12 साल बाद करेंगी दूसरी शादी
करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद जेनिफर सिंगापुर में रहने वाले बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ शादी करेंगे। काफी दिनों से दोनों रिलेशनशिप में हैं।

क्रिश्चियन वेडिंग करेंगी जेनिफर
खबरों के मुताबिक जेनिफर क्रिश्चियन वेडिंग करेंगी। हालाँकि दोनों की तरफ से अभी कोई इस बात को लेकर पुष्टि नहीं है लेकिन कपल सितंबर-अक्टूबर के आसपास शादी कर सकते हैं।