Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Jul, 2026 01:57 PM

Jennifer Winget Second Marriage : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार यानि UK में अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल संग शादी करेंगी
Jennifer Winget Second Marriage : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार यानि UK में अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल संग शादी करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी को बहुत ही निजी रखा जाएगा। परिवार के खास सदस्य और खास दोस्त ही इस फंक्शन में शामिल होंगे।
बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल संग करेंगी नई शुरुआत
खबरों के मुताबिक कल यानि 16 जुलाई को जेनिफर गुरूवार को Uk में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी कर के अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी। आपको बता दें कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
2014 में जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से लिया था तलाक
जेनिफर विंगेट अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। 2012 में उन्होंने अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया।

तलाक के बाद करियर में की मेहनत
करण सिंह ग्रोवर से अलग होने के बाद जेनिफर विंगेट ने अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर केंद्रित किया और हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। इस दौरान उन्होंने टीवी के कई लोकप्रिय शोज़ में अपनी शानदार अभिनय क्षमता का परिचय दिया। 'कसौटी जिंदगी की', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', 'बेपनाह' और 'दिल मिल गए' जैसे सीरियल्स में उनके किरदार दर्शकों को खूब पसंद आए। खास तौर पर 'बेहद' में माया मेहरोत्रा के रोल ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता और आलोचकों की सराहना दिलाई।
जेनिफर विंगेट वर्कफ्रंट
जेनिफर विंगेट ने कोड एम और रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी कैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए ओटीटी की दुनिया में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। इन प्रोजेस्ट्स ने उन्हें एक बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में नई पहचान दिलाई। अब वह जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ आगामी डिजिटल प्रोजेक्ट तलाश: अ मदर्स सर्च में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
