गणेश चतुर्थी के दिन सिंगर Jubin Nautiyal के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा राजकुमार... इसी साल गुपचुप तरीके से अप्रैल में रचाई थी शादी

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 03:24 PM

jubin nautiyal welcome son

Jubin Nautiyal  : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। जुबिन अब पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर 14 सितंबर को बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी खुद जुबिन ने साझा की है

Jubin Nautiyal  : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। जुबिन अब पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर 14 सितंबर को बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी खुद जुबिन ने साझा की है। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह  स्वस्थ हैं। बेटे के घर आने से जुबिन और उनका परिवार बेहद खुश है। 

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में जुबिन ने पिता बनने की ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके बेटे का जन्म गणेश चतुर्थी के शुभ दिन  हुआ। उन्होंने कहा कि मां पर बच्चा दोनों अस्पताल से घर लौट चुके हैं और फ़िलहाल दोनों स्वस्थ हैं। जुबिन ने इस नए सफर को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है। 

Jubin Nautiyal welcome Son

नहीं तय किया बेटे का नाम 
जुबिन नौटियाल के फैंस उनके नन्हे बेटे का नाम जानने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, सिंगर ने साफ़ किया  अभी तक बच्चे का नाम तय नहीं किया है। बेटे के नाम को लेकर पूछे गए सवाल पर जुबिन ने बताया कि दिलहल वे किसी नाम पर नहीं पहुंचे हैं और अपने बेटे के साथ बिताए जा रहे हर खूबसूरत पल को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। 

अप्रैल 2026 में बचपन की दोस्त से गुपचुप रचाई थी शादी 
रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन नौटियाल ने अप्रैल 2026 में उत्तराखंड में एक निजी समारोह के दौरान अपनी बचपन की दोस्त के साथ शादी की थी।  सिंगर ने अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा और इससे जुड़ी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की। उस समय एक सूत्र ने बताया था कि जुबिन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। खास बात यह कि उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिया किसी तरह का रिसेप्शन आयोजित नहीं किया था। 

Jubin Nautiyal welcome Son

पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं जुबिन नौटियाल
जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर्स में  अपनी खास पहचान रखते हैं। उन्होंने साल 2015 में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के लिए जिंदगी गाना गाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।  इनमें 'जज़्बा' का 'बंदिया', 'बरखा' का 'तू इतनी खूबसूरत है' और 'किस किसको प्यार करूं' का श्रेया घोषाल के साथ गाया गया 'समंदर' जैसे गाने शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!