शादीशुदा एक्टर के प्यार में पागल थी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे जमीन पर पटक-पटककर पीटता था, बिना गलती के बहुत मार खाई है

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 02:12 PM

kajal raghwani controversy

Kajal Raghwani : भोजपुरी रियलटी शो भोजपुरी बवाल में शुरुआत से ही काजल राघवानी सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनुभवों को खुलकर शेयर किया और अपने पुराने रिश्ते को लेकर दर्दनाक खुलासा किया। काजल ने बताया...

Kajal Raghwani : भोजपुरी रियलटी शो भोजपुरी बवाल में शुरुआत से ही काजल राघवानी सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनुभवों को खुलकर शेयर किया और अपने पुराने रिश्ते को लेकर दर्दनाक खुलासा किया। काजल ने बताया कि रिलेशनशिप के दौरान उन्हें शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा था और सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। अपनी आपबीती सुनाते हुए काजल भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। 

शादीशुदा प्रेमी से मार खाती थीं काजल
काजल राघवानी ने अपनी आपबीती साझा करते हुआ बताया कि रिश्ते में रहते हुए उन्हें कई बार मारपीट का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर बिना किसी गलती के भी उनके साथ हिंसा की है लेकिन उस समय वह डर के कारण चुप रहीं। काजल के मुताबिक, उन्हें धमकी दी गई थी कि उनकी फैमिली को बर्बाद कर दिया जाएगा और सब कुछ खत्म कर दिया जाएगा। इसी डर की वजह से उन्होंने उस समय किसी से कुछ नहीं कहा और यह दर्द अपने अंदर ही दबाए रखा। 

खेसारी लाल संग उड़ी थी रिलेशन की खबरें 
काजल राघवानी ने वीडियो में अपने एक्स पार्टनर की पहचान जाहिर नहीं की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर  यूजर्स उनके पूर्व रिश्ते को ल;लेकर खेसारी लाल यादव का नाम जोड़कर कयास लगा रहे हैं। दरअसल, काजल और खेसारी लाल यादव के रिश्ते की चर्चाएं पहले भी खूब सुर्खियों में रही हैं। शो की शुरुआत  में काजल ने बताया था कि वह एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिलेशन में थीं। खेसारी के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

एक्ट्रेस आम्रपाली संग भी हुआ विवाद 
काजल राघवानी और आम्रपली दुबे के बीच शो में विवाद देखने को मिल रहा है। काजल का आरोप है कि आम्रपली की वजह से दिनेश लाल यादव उनके साथ काम नहीं करते हैं।  काजल ने दावा किया कि उनका और निरहुआ का एक गाना शूट होना था, लेकिन बाद में उन्हें उस गाने से हटा दिया गया। काजल के सवालों पर निरहुआ और आम्रपाली भी नाराज नजर आए।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!