Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Sep, 2026 01:08 PM

Kareena Kapoor Birthday : बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ वो हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। तो चलिए ऐसे में जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें। आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई...
Kareena Kapoor Birthday : बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ वो हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। तो चलिए ऐसे में जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें। आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं, जिन्होंने फिल्मी करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई तक अधूरी छोड़ दी। इन्हीं में से एक है करीना कपूर। हालांकि, बाद में उन्होंने इंडस्ट्री के एक पढ़े-लिखे परिवार में शादी की और उस घर की इकलौती बहू बनीं। आज यह एक्ट्रेस बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पढ़ाई से जुड़ी इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों के साथ अपनी जिंदगी की यह गलती दोहराना नहीं चाहतीं।
अपने बच्चों के साथ नहीं दोहराना चाहती ये गलती
करीना कपूर ने इंडस्ट्री को बहुत ही हिट फिल्में दी हैं। जब वी मेट, कभी खुशी कभी गम, तलाश जैसी फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाली करीना कपूर ने बहुत ही छोटी उम्र में इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। करियर में बेशुमार सफलता और शोहरत हासिल करने के बावजूद एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी की एक बात का आज भी अफसोस है। करीना अब नहीं चाहतीं कि उनके बेटे तैमूर और जेह भी वही गलती दोहराएं।
हमेशा रहेगा पढ़ाई का मलाल
हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट में करीना कपूर ने अपनी पढ़ाई के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि फिल्मों में नाम कमाने और करियर बनाने के लिए उन्होंने 11वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। यही वजह रही कि वह 12 वीं तक भी पढाई भी पूरी नहीं कर सकीं। करीना को आज भी अपनी अधूरी शिक्षा का अफसोस है। शायद यही कारण है कि वह अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह की पढ़ाई को लेकर काफी सख्त रहती हैं और चाहती हैं कि वे अपनी शिक्षा पूरी करें।

करीना कपूर ने पॉडकास्ट के दौरान अपनी अधूरी पढ़ाई को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पास शिक्षा पूरी करने का मौका था लेकिन उस समय उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुन लिया। करीना ने माना कि अपनी पढ़ाई पूरी न कर पाने का मलाल उन्हें आज भी है और उन्हें यह भी पता है कि लोग इस बात को लेकर उनका मजाक बना सकते हैं। इसी अनुभव के चलते वह चाहती हैं कि उनके दोनों बेटे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और उसके बाद ही करियर को लेकर कोई फैसला लें।
2012 में सैफ अली खान के साथ शादी
साल 2012 में सैफ अली खान से शादी करने के बाद करीना कपूर पटौदी परिवार का हिस्सा बनीं। इस परिवार के सदस्यों की पढ़ाई काफी शानदार रही है। सैफ अली खान ने अपनी पढाई यूके से पूरी की है। सबा अली खान ने कैलिफोर्निया स्थित 'जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका' से जेमोलॉजी (रत्न विज्ञान) और डिजाइनिंग में डिप्लोमा व पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है।
