42 की उम्र में एक्ट्रेस Karishma Tanna के घर गूंजी किलकारियां, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 05:31 PM

karishma tanna baby boy

Karishma Tanna : टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है। उनकी इस पोस्ट के बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

Karishma Tanna : टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है। उनकी इस पोस्ट के बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।  बता दें कि बहुत ही शुभ अवसर पर करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण के घर खुशखबरी आई है। आज 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा है और इस दिन उन्होंने बेटे को जन्म दे कर फैंस के साथ दोगुनी खुशखबरी शेयर की है। 

 

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज़ 
बहुत दिनों से करिश्मा इस दिन के इन्तजार में थीं और 29 जुलाई को वो दिन आ ही गया। पोस्ट में करिश्मा और वरुण ने बच्चे के पैर की एक प्यारी सी झलक शेयर की। 

 इसी के साथ उन्होंने लिखा कि-  गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन जन्म हुआ…  हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे बीच है।
29 जुलाई 2026 हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे मेहमान।
करिश्मा और वरुण

शादी के चार साल बाद मां बनीं करिश्मा तन्ना 
करिश्मा तन्ना और वरुण ने अपनी शादी के चार साल बाद बेटे का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने 6 अप्रैल 2026 को सबके सामने अपने प्रेग्नेंसी रीविल की थी। इसकी बाद आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपना मैटरनिटी शूट शेयर करती रहती थीं। 

साउथ इंडियन तरीके से हुई थी गोद भराई
कुछ समय पहले ही करिश्मा ने साउथ इंडियन तरीके से अपनी गोद भराई की थी। इस दौरान करिश्मा काफी सुन्दर लग रही थीं। 

2022 में हुई थी करिश्मा तन्ना की शादी 
आपको बता दें कि 2022 में करिश्मा बिजनेसमैन वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंधी थीं। इस पहले काफी समय तक उन्होंने अपना रिलेशनशिप सबसे छुपकर रखा। 

स्मृति ईरानी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने दी बधाई 
जैसे ही करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, उनके कमेंट सेक्शन में हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। एक्ट्रेस और बीजेपी मेंबर स्मृति ईरानी ने भी करिश्मा को बधाई दी है। इसी के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने भी उन्हें दिल से मुबारकारबाद दी। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!