गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी...बिजनेसमैन Ashneer Grover की पत्नी माधुरी के बयान से मचा बवाल

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 03:34 PM

madhuri jain in lock upp 2

Madhuri Jain : नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही के एक एपिसोड में  बिजनेसमैन Ashneer Grover की पत्नी माधुरी जैन ने कुछ ऐसी बातें बोलीं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Madhuri Jain : नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही के एक एपिसोड में  बिजनेसमैन Ashneer Grover की पत्नी माधुरी जैन ने कुछ ऐसी बातें बोलीं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह और अश्नीर तीसरे बच्चे के बारे में सोच रहे थे लेकिन परिवार के सदस्यों ने इस फैसले का समर्थन नहीं किया। इसी वजह से दोनों ने अपना इरादा बदल दिया। बाद में जब उन्होंने दोबारा इस बारे में विचार किया, तब तक उनके मुताबिक काफी देर हो चुकी थी। 

Madhuri Jain in Lock Upp 2

 हालांकि, असली विवाद तीसरे बच्चे की बात को लेकर नहीं बल्कि उसके बाद दिए गए माधुरी जैन ग्रोवर के बयान को लेकर खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि तीसरा बच्चा आपको हमेशा जवान बनाए रखता है। उन्होंने उदहारण के तौर पर सबसे पहले  शाहरुख खान का नाम लिया की उनके तीन बच्चे हैं। इसी के साथ उन्होंने यह कहा कि हम दो हमारे दो का सिद्धांत हर किसी पर लागू नहीं होता। उनके मुताबिक यदि अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी। 

सोशल मीडिया पर किया जा रहा माधुरी जैन ग्रोवर को ट्रोल 
इस बयान की वजह से माधुरी जैन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। किसी ने लिखा कि- अगर गरीब के बच्चे नहीं होंगे तो तुम्हारा काम कौन करेगा ??? हो सकता है कि वह अपने धोखेबाज पति की वजह से सोच हो गई हो लेकिन फिर भी गरीबों की तरह सोचती है। 

 

भगवान तुम्हें सबक सिखाएंगे
किसी दूसरे व्यक्ति ने कहा कि-तुम लोग कितने बेवकूफ और मूर्ख हो, यह सारा घमंड खत्म हो जाएगा। इसी घमंड की वजह से तुम्हारा सारा पैसा चला जाएगा, यह पक्का है, भगवान तुम्हें सबक सिखाएंगे।

असल में, उन्हें हमारे देश में आय के बहुत ज़्यादा असमान बंटवारे के कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी नहीं है और उन्हें यहां ज़रूरी बेसिक इकोनॉमिक्स की जानकारी भी नहीं है।

क्या है 'लॉक अप 2' शो ?
आपको बता दें कि बिग बॉस की तरह ही ये एक रियलिटी शो है। इसके पहले सीजन को कंगना ने होस्ट किया और मुन्नवर फारुकी ने इस शो की ट्रॉफी अपनी नाम की। अब इस शो का दूसरा सीजन चल रहा है और फराह खान और रितेश इसे होस्ट कर रहे हैं। 

Madhuri Jain in Lock Upp 2

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!