Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Jun, 2026 05:16 PM

Manisha Rani Birthday : आज मनीषा रानी किसी भी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस में आने के बाद उनकी किस्मत में ऐसा मोड़ लिया कि अब हर कोई उन्हें जानता है। हाल ही में मनीषा रानी ने अपना जन्मदिन मनाया और अब वो 29 साल की हो गई हैं। इस मौके की...
Manisha Rani Birthday : आज मनीषा रानी किसी भी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस में आने के बाद उनकी किस्मत में ऐसा मोड़ लिया कि अब हर कोई उन्हें जानता है। हाल ही में मनीषा रानी ने अपना जन्मदिन मनाया और अब वो 29 साल की हो गई हैं। इस मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साँझा की हैं। जहां एक तरफ सेलिब्रिटी बड़ी-बड़ी पार्टीज के जरिए अपना बर्थडे मनाते हैं तो वहीं मनीषा रानी ने बहुत ही सिंपल तरीके से अपना जन्मदिन मनाया।

गरीब बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन
अपना 29वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री मनीषा रानी ने जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटने का फैसला किया। उन्होंने न केवल उपहार वितरित किए, बल्कि उनके साथ समय बिताकर इस दिन को और भी यादगार बनाया। मनीषा के इस सवेंदशील और सरल अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। उनका यह अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनकी दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें सच्चे मायनों में रानी बताते हुए उनके इस कदम को प्रेरणादायक बता रहे हैं।
गरीब बच्चों में बांटे गिफ्ट
सोशल मीडिया पर मनीषा रानी ने अपनी एक वीडियो शेयर की जिसमें वो गरीब बच्चों के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ खास पल बिताए। मनीषा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सभी लोगों को उपहार स्वरुप पंखे भी बांटे। इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस मौके को और यादगार बना दिया। वीडियो को शेयर करते हुए मनीषा ने कैप्शन में लिखा, ''
"My Birthday, My Way... Happy Birthday To Manisha Rani '' उनका यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।
कौन है मनीषा रानी ?
टिक टॉक से मनीषा रानी ने अपनी पहचान बनाई। इसके बाद बिग बॉस ओटीटी 2 में आकर उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई। जैसे ही वो बिग बॉस से बाहर आई, उन्होंने बहुत से प्रोजेक्ट्स में काम किया।