सिंगर Milind Gaba-Priya Beniwal की शादी में आई दरार ! सोशल मीडिया पर दोनों ने किया Unfollow, क्या शादी के 4 साल बाद लेंगे तलाक ?

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 01:08 PM

milind gaba divorce rumors

Milind Gaba and Priya Beniwal : हाल ही में सिंगर मिलिंद गाबा काफी सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके चर्चा की वजह प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। हुआ कुछ यूं कि उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल और मिलिंद गाबा ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो...

Milind Gaba and Priya Beniwal : हाल ही में सिंगर मिलिंद गाबा काफी सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके चर्चा की वजह प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। हुआ कुछ यूं कि उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल और मिलिंद गाबा ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इस वजह से फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि उनकी शादी में दरार आ गई है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की खुद पुष्टि नहीं की है। 

Milind Gaba Divorce Rumors

16 अप्रैल, 2022 को हुई थी प्रिया और मिलिंद की शादी 
आपको बता दें कि सिंगर और प्रिया की शादी 16 अप्रैल, 2022 को हुई थी। इस दौरान उनके परिवार के कुछ खास लोग और दोस्त की मौजूद थे। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। 

दोनों की शादी को 4 साला हो चुके हैं और अब उनकी तलाक की खबरों ने सबको चिंता में डाल दिया है। ऐसी अफवाहों ने हवा तब पकड़ी जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को हटा दिया। इसे देखने के बाद बाद सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरें काफी वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं सिंगर ने अपने अकाउंट से सारी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं। अब उनके अकाउंट पर सिर्फ 11 पोस्ट हैं, वो भी उनकी नई एल्बम की। 

Milind Gaba Divorce Rumors
 
 कौन हैं मिलिंद गाबा की पत्नी प्रिया ?
आपको बता दें कि प्रिया बेनीवाल फेमस यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन हैं और इसके अलावा उन्हें बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।  

 PUBG खेलते समय हुई थी दोनों की मुलाकात 
एक बार मिलिंद ने बताया था कि PUBG गेम खेलते दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी।  एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "वह इस गेम में नई थीं और हम गेम के प्रति अपने साझा लगाव की वजह से मिले। मैंने उनके भाई हर्ष बेनीवाल के साथ काम किया था, हमने बातचीत और मुलाक़ातें शुरू कीं, और हमारे आस-पास के सभी लोगों को हमारी बॉन्डिंग पसंद आई।

Milind Gaba Divorce Rumors

2025 में 30 मई को दिया जुड़वा बच्चों को जन्म 
इसके बाद 2025 के फरवरी महीने में दोनों ने प्रेगनेंसी की घोषणा की थी और मई महीने में दोनों ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!