नाना पाटेकर के निधन से गोवा में शोक की लहर, अस्पताल के बाहर पहुंचे परिवार वाले और करीबी

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 04:29 PM

nana patekar family

Nana Patekar Family : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के भतीजे सचिन पाटेकर बृहस्पतिवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं असपताल (जी.एम.सी.एच) पहुंचने के बाद अपने आंसूओं को रोक नहीं सके, जहां अभिनेता के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था।

Nana Patekar Family : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के भतीजे सचिन पाटेकर बृहस्पतिवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं असपताल (जीएमसीएच) पहुंचने के बाद अपने आंसूओं को रोक नहीं सके, जहां अभिनेता के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। अभिनेता सयाजी शिंदे समेत नाना पाटेकर के रिश्तेदार, दोस्त और शुभचिंतक राज्य सरकार के अस्पताल के बाहर एकत्र हुए और गमगीन दिखाई दिए। 

सचिन राज्य की राजधानी के पास बम्बोलिम स्थित जीएमसीएच के मुर्दाघर के बाहर जैसे ही पहुंचे तो फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे माहौल और गमगीन हो गया। नाना पाटेकर के करीबी दोस्त और अभिनेता सयाजी शिंदे गोवा में एक शूटिंग में व्यस्त थे और पाटेकर के निधन की खबर मिलते ही वह अस्पताल पहुंच गए। पाटेकर (76) को बृहस्पतिवार तड़के पणजी के पास डोना पाउला स्थित उनके आवास से बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके पार्थिव शरीर को जी.एम.सी.एच लाया गया। 

पुलिस ने उनके निधन के संबंध में 'मेडिको-लीगल' मामला दर्ज किया है। शिंदे ने बताया कि उन्हें एक समाचार चैनल के जरिए पाटेकर के निधन की जानकारी मिली, जिसके बाद वह जी.एम.सी.एच पहुंचे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''यह स्तब्ध करने वाला था... मैंने आज सुबह एक चैनल पर खबर देखी... मैं पास में ही शूटिंग कर रहा था इसलिए यहां आ गया।

 यह स्तब्ध करने वाला है, मैं और क्या कह सकता हूं। अस्पताल के बाहर पुलिस अधिकारी सचिन के साथ बातचीत करते नजर आए। इसके बाद वे अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग की ओर चले गए, जहां पोस्टमार्टम किया जाना था। सम्राट क्लब इंटरनेशनल के सदस्य भी जी.एम.सी.एच पहुंचे। नाना पाटेकर ने चार दिन पहले क्लब के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। क्लब के सदस्य और पाटेकर के मित्र अक्षय खांडेपारकर ने कहा, ''नाना ने समाज के लिए काम किया है। वह कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा था कि वह कुछ औपचारिक समारोहों में शामिल नहीं होना चाहते। मैंने उनसे कहा कि कार्यक्रम में उनकी जरूरत है। जब वह वहां आए तो उन्होंने पूरा माहौल बदल दिया। उन्होंने वहां एक अलग ही आभा पैदा कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!