Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Oct, 2026 12:22 PM

Nana Patekar Funeral : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा। उनके सामाजिक संगठन के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी।
Nana Patekar Funeral : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा। उनके सामाजिक संगठन के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। इससे पहले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शेलार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठी रंगमंच तथा मराठी और हिंदी सिनेमा के क्षेत्र में पाटेकर के अतुलनीय योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया है। पाटेकर (76) का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले पाटेकर के 'नाम फाउंडेशन' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गणेश थोराट ने कहा, ''पार्थिव शरीर शाम करीब पांच बजे (पुणे) लाया जाएगा और उसके बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार उनके फार्महाउस परिसर में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पाटेकर का फार्महाउस पुणे शहर के बाहरी इलाके डोणजे में स्थित है। अभिनेता का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनका मूल नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उनके परिवार में पत्नी और पुत्र मल्हार हैं।
नाना पाटेकर की जन्मभूमि है डोंजे गांव
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार मुंबई में नहीं बल्कि पुणे के डोंजे गांव में किया जाएगा। दिग्गज अभिनेता के बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि यह उनके पिता की आखिरी इच्छा थी कि उन्हें उनके गांव की मिट्टी में ही अंतिम विदाई दी जाए। इसी वजह से परिवार ने डोंजे गांव में ही उनके अंतिम संस्कार का फैसला किया है।
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। इसके बाद परिवार उनके पार्थिव शरीर को पुणे लेकर पहुंचेगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।