Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Oct, 2026 06:50 PM

Nushrratt Bharuccha : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस Nushrratt Bharuccha के बाली हादसे को लेकर एक्टर Ronit Roy की सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है। रोनित रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें नुसरत की हालत को लेकर...
Nushrratt Bharuccha : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस Nushrratt Bharuccha के बाली हादसे को लेकर एक्टर Ronit Roy की सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है। रोनित रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें नुसरत की हालत को लेकर गंभीर दावा किया गया है। वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने के बाद 41 वर्षीय नुसरत के लिए बिना सहारे अपने पैरों पर खड़ा होना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, यह दावा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आया है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस खबर के वायरल होने के बाद नुसरत के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
रोनित रॉय की इस पोस्ट ने बढ़ाई चिंता
हाल ही में रोनित रॉय ने अभिनेत्री नुसरत भरुचा की एक तस्वीर साझा करते हुए गहरा दुःख और हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि जीवन वास्तव में बहुत
अनिश्चित है। रोनित रॉय ने जिस पोस्ट को रिपोस्ट किया है, उसमें नुसरत की स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर और चिंताजनक जानकारी दी गई है।
बिना सपोर्ट खड़ी नहीं हो पाएंगी एक्ट्रेस !
रोनित रॉय की तरफ से साझा की गई पोस्ट के अनुसार, यह भयानक हादसा नुसरत के साथ बाली यात्रा के समय एक ईमारत की छत से पैर फिसलने के कारण हुआ। इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों का मानना है कि इस स्थिति के चलते नुसरत के लिए लिए भविष्य में बिना किसी बाहरी सहारे के अपने पैरों पर सीधा खड़े हो पाना लगभग असंभव सा हो गया है।
परिवार के साथ बिताएं समय
सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में नुसरत की मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा गया कि जो एक समय लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस थीं, आज वह जिंदगी की एक ऐसी चुनौती का सामना कर रही हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पोस्ट में लोगों को परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सलाह देते हुए कहा गया कि जिंदगी में कब क्या हो जाए, इसका किसी को अंदाजा नहीं होता।