26वें जन्मदिन से एक दिन पहले ही थम गई जिंदगी, 25 की उम्र में Miss Earth स्टार का हुआ निधन

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 11:58 AM

putri andriani juficha passed away

Putri Andriani Juficha : पेजेंट की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। मिस अर्थ इंडोनेशिया 2025 का ख़िताब अपने नाम करने वाली एंड्रियानी जुफिचा का महज 25 साल की उम्र में निधन हो गया।

Putri Andriani Juficha : पेजेंट की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। मिस अर्थ इंडोनेशिया 2025 का ख़िताब अपने नाम करने वाली एंड्रियानी जुफिचा का महज 25 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर 14 अगस्त को सामने आई, ज़बकि यही दिन उनके लिए बेहद खास होने वाला था क्योंकि वह अपना 26 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली थीं। लेकिन जश्न से पहले ही परिवार और चाहने वालों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा और जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। 

Miss Earth का हुआ निधन
पुत्री  एंड्रियानी जुफिचा इंडोनेशिया की मशहूर पेजेंट क्वीन के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी थीं। खूबसूरती और ग्लैमर के अलावा वह सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय रहती थीं। साल 2025 में उन्होंने मिस अर्थ इंडोनेशिया का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही वह मिस ग्रैंड इंडोनेशिया 2025 प्रतियोगिता में रनर-अप भी रह चुकी थीं।

कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा 
पेजेंट की ग्लैमरस दुनिया के अलावा पुत्री पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काफी सजग थीं। वह  रीसाइक्लिंग, नदियों की सफाई और संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करती थीं। पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें सिर्फ पेजेंट जगत में नहीं बल्कि सामाजिक क्षेत्र में एक खास पहचान दिलाई थी। 

किस वजह से हुई उनकी मौत ?
आपको बता दें की उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं है और न ही परिवार में से किसी ने अभी तक कोई जानकारी शेयर की है। ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि उन्होंने इतनी कम उम्र में दुनिया को क्यों अलविदा कहा। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!