तुम्हारी हिम्मत कैसे हुए, बच नहीं पाओगे... Qazi ने Manish पर लगाए गलत तरीके से छूने के आरोप, पिता को रोते देख भड़का बेटा

Edited By Updated: 11 Nov, 2026 11:12 AM

qazi manish controversy

बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ चल रहे विवाद के बीच, अभिनेता मनीष गोयल के बेटे आर्यवीर अपने पिता के समर्थन में सामने आए हैं। आर्यवीर ने काज़ी को इसलिए आड़े हाथों लिया क्योंकि उन्होंने मनीष के बारे में ऐसी बातें कहीं जो "सारी हदें पार कर...

Qazi Manish Controversy : 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ चल रहे विवाद के बीच, अभिनेता मनीष गोयल के बेटे आर्यवीर अपने पिता के समर्थन में सामने आए हैं। आर्यवीर ने काज़ी को इसलिए आड़े हाथों लिया क्योंकि उन्होंने मनीष के बारे में ऐसी बातें कहीं जो "सारी हदें पार कर देने वाली थीं। काजी ने 'प्रैंक'  के बहाने मनीष पर गंभीर आरोप लगाए। आर्यवीर ने कहा कि इस घटना से उनके परिवार को बहुत गहरी चोट पहुंची है।

'बिग बॉस 20' के घर के अंदर एक मज़ेदार रोल-प्ले एक्टिविटी के दौरान काजी की टिप्पणियों से मनीष काफी दुखी हो गए थे और रो पड़े थे। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, आर्यवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई स्टोरीज शेयर कीं।

अपनी पहली पोस्ट में आर्यवीर ने लिखा, "उन सभी कंटेस्टेंट्स का शुक्रिया जिन्होंने सही का साथ दिया। और काजी के फैंस, मैं आपमें से किसी से नहीं डरता। आप लोगों की यह अंधी सोच और ज़हरीला बर्ताव सच में हैरान करने वाला है। मैंने हमेशा काजी के साथ अपने पिता की दोस्ती और उनकी मस्ती-मज़ाक का समर्थन किया है। लेकिन कल जो हुआ, उसने सारी हदें पार कर दीं। काजी ने ही सबसे पहले मेरे पिता पर हमला किया, अजीब इशारे किए और उन्हें उकसाया। मेरे पिता ने भी खेल-खेल में साथ दिया और तब किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। सब कुछ मज़ेदार चल रहा था लेकिन फिर काजी ने 'प्रैंक' के नाम पर 'गलत तरीके से छूने' (inappropriate touching) जैसा गंभीर आरोप लगा दिया। क्या तुम सीरियस हो ? क्या तुम्हें पता भी है कि ऐसे आरोपों का मतलब कितना गंभीर होता है ?

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने पिता को अच्छी तरह जानता हूं। किसी एक इंसान के कहने से कोई बात सच नहीं हो जाती। यहां तक कि घर के अंदर मौजूद लोग भी जानते हैं कि काजी ने हद पार कर दी थी। कृपया किसी को भी आंख बंद करके फॉलो करना बंद करें और अपनी खुद की समझ का इस्तेमाल करें। और जो लोग कह रहे हैं कि मेरे पिता 'पत्नी और बच्चों का कार्ड' खेल रहे हैं, तो वे खुद से पूछें कि वे 'बिग बॉस' में नकली चेहरों और बनावटी भावनाओं के इतने आदी क्यों हो गए हैं कि उन्हें एक सच में अच्छा और समझदार इंसान भी नजर नहीं आता। आप उनके खेल को पसंद न करें, उनसे असहमत हों या उनकी आलोचना करें, यह चलेगा। लेकिन उनके चरित्र का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं आपसे प्यार करता हूं, पापा। मैं जानता हूं कि आप कैसे इंसान हैं, और मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। चाहे कुछ भी हो जाए। इसके बाद आर्यवीर ने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी पिछली बातों का संदर्भ स्पष्ट किया और बताया कि उन्होंने इस पर अपनी बात क्यों रखी।

Qazi Manish Controversy

“चूंकि कुछ लोग मेरी स्टोरी को लेकर मुद्दा बना रहे हैं, इसलिए मैं साफ कर दूं कि सब कुछ बयां करता है कहने से मेरा क्या मतलब था। मुझे और मेरे परिवार को जो कई कमेंट्स मिले थे, उनमें से यह एक था और यह सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी थी, इसलिए मैंने इस पर बात की। बाद में मुझे एहसास हुआ कि ऐसी बातें कहने वाले हर व्यक्ति को जवाब देना या अपना बचाव करना संभव नहीं है। दुर्भाग्य से, कुछ लोगों ने इसे किसी दूसरे देश से जुड़ा मुद्दा बना दिया, जबकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैंने सिर्फ इस्तेमाल की गई भाषा और दी गई धमकी पर ध्यान दिया, उसके अलावा कुछ नहीं। मेरा किसी देश या वहां के लोगों के खिलाफ कुछ भी कहने का इरादा नहीं था और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई मकसद था। मैं इस विषय पर अब और कुछ नहीं कहूँगा। माफ़ करें कि मैं अपनी बात ठीक से नहीं रख पाया, मैं भी काफी भावुक हूं, कृपया मेरी स्थिति को समझें।” यह पोस्ट एक मज़ेदार गतिविधि के बाद आई, जिसमें काज़ी एक महिला के किरदार में लहंगा-चोली पहने नजर आए और मनीष भी इस मजाक-मस्ती में शामिल हुए। बाद में काजी ने मनीष पर आरोप लगाया कि इस दौरान उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छुआ, जिससे उन्हें असहज महसूस हुआ।

मामला तब और बढ़ गया जब काज़ी ने मनीष के इस बर्ताव की तुलना सड़क पर महिलाओं को परेशान करने वाले मनचलों और गुंडों की हरकतों से कर दी। नॉमिनेशन रूम में मौजूद मनीष भावुक हो गए और खुद का बचाव करते हुए रो पड़े।

मनीष ने बार-बार अपनी पत्नी, बेटी, बहन, मां और अपनी महिला सह-कलाकारों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने अभिनेत्री जूही परमार का भी हवाला दिया, जिनके साथ उन्होंने कई सालों तक काम किया था। मनीष ने कहा कि उन्हें पता है कि जूही उनके साथ हमेशा खुद को सुरक्षित महसूस करती थीं।

शुरुआत में, घर के जिन सदस्यों ने इस पूरी घटना को एक मजाक माना था और काज़ी के साथ मिलकर इसमें हिस्सा लिया था, वे काजी की टिप्पणियों के बाद मनीष के समर्थन में आगे आए। घर की महिलाओं ने भी कहा कि वे मनीष के साथ पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं और उनके चरित्र की गवाही दी।
मनीष ने किसी भी तरह के गलत इरादे से इनकार किया और कहा कि यह सब सिर्फ एक मजाक का हिस्सा था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!