टीवी का हीरो निकला रियल का विलेन, 16 साल की लड़की को छेड़ने और पीछा करने के आरोप में सैराब सीरियल फेम 'Rohit Chandel' गिरफ्तार

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 12:54 PM

rohit chandel arrested

Rohit Chandel : टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रोहित चंदेल, जिन्होंने काशीबाई बाजीराव बल्लाल, पंड्या स्टोर और सैराब जैसे धारावाहिकों में काम किया है। उनके ऊपर 16 साल की नाबालिक लड़की का पीछा करने और छेड़ने का आरोप है। 10 जुलाई को उन्हें मुंबई...

Rohit Chandel : टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रोहित चंदेल, जिन्होंने काशीबाई बाजीराव बल्लाल, पंड्या स्टोर और सैराब जैसे धारावाहिकों में काम किया है। उनके ऊपर 16 साल की नाबालिक लड़की का पीछा करने और छेड़ने का आरोप है। 10 जुलाई को उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अभिनेता के खिलाफ POCSO (बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 Rohit Chandel Arrested
 
मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई के पूर्वी उपनगर में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने रोहित चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फ़ोन कर रहे थे और बार-बार संपर्क करने की कोशिश कर उसे परेशान कर रहे थे। 

 लड़की की शिकायत के अनुसार 5 जुलाई को रोहित चंदेल ने उसका पीछा किया। इसी के साथ लड़की के बताया कि सबसे पहले तो रोहित ने उसका रास्ता रोला और अभद्र व्यवहार किया और मारपीट भी की। छान-बीन के अनुसार लड़का और लड़की पहले से एक-दूसरे को जानते थे। 
 
 POCSO एक्ट के तहत चंदेल के ऊपर मामला दर्ज करवाया। रोहित चंदेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 के तहत स्टॉकिंग (पीछा करने) और धारा 115(2) के तहत जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप भी दर्ज किए गए हैं। 29 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के दहिसर स्थित उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

 Rohit Chandel Arrested

हाल ही में रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे इस मामले की जांच चल रही है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!