Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Sep, 2026 01:43 PM

Salman Khan on paparazzi : टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते काफी ड्रामा और उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान को भी कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ...
Salman Khan on paparazzi : टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते काफी ड्रामा और उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान को भी कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी जमकर फटकार लगाई।
हालांकि, इस बार सलमान खान के निशाने पर खास तौर पर पैपराजी रहे। एक्टर ने उन पैपराजियों के तरीके पर नाराजगी जताई, जो एक्ट्रेसज की तस्वीरें पीछे से क्लिक करके सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और फिर अपने फॉलोअर्स से पूछते हैं- ‘पहचानिए ये कौन हैं ? सलमान ने ऐसे कंटेंट को लेकर पैपराजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
अपनी मां-बहन के ऐसे शॉट्स लो
एक्ट्रेसेज के 'हिप-शॉट्स' खींचने वाले फोटोग्राफर्स के खिलाफ बोलते हुए सलमान ने कहा- और फिर वे पीछे से जो एक शॉट लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आता ? कुछ ऐसी हो सकती हैं जो कहें कि ठीक है, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हें यह पसंद नहीं है ? कुछ उदाहरण देते हुए उन्होंने आगे कहा, "मैंने हाल ही में देखा कि सई मांजरेकर इससे बहुत असहज थीं। नेहा धूपिया ने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी। मेरी अपनी भतीजी, वह चल रही थी, और वे पीछे से तस्वीरें खींचते रहे। और कैप्शन में क्या लिखा था ? अंदाजा लगाइए कि यह कौन है। वे ऐसा करने वाले कौन होते हैं ? सलमान ने कहा कि अगर एक्ट्रेसेज को असहज महसूस हो तो उन्हें आवाज उठानी चाहिए और पैप्स को करारा जवाब देना चाहिए।
घुमा के थप्पड़ मारो...
"मैं उन सभी लड़कियों से यह कह रहा हूं जिन्हें यह पसंद नहीं है। जहां ऐसा हो, घूमकर थप्पड़ मारो। कहो कि अपनी मां-बहनों के ऐसे शॉट्स लो और हमें दिखाओ। घटिया लोग, वे हर फंक्शन में हर समय ऐसा करते हैं।
पैपराजी को दी धमकी
सेलेब्स की ऐसी तस्वीरें लेने वालों को चेतावनी देते हुए 'एक था टाइगर' एक्टर ने कहा, "यह कैसी मानसिकता है ? 90% लड़कियां जिन्हें मैं जानता हूं और वे सभी जो अब मां बन चुकी हैं, वे पहले भी ऐसा नहीं चाहती थीं और अब भी नहीं चाहतीं। मैं उन लोगों को देखना चाहता हूं जो ये शॉट्स लेते हैं और अगर मुझे पता चल गया कि वे कौन हैं तो फिर..."