डेढ़ साल तक छिपाकर रखी शादी ! महाभारत स्टार Shafaq Naaz ने शादी के बाद पहली बार दिखाया पति जीशान का चेहरा

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 03:07 PM

shafaq naaz secret wedding

hafaq Naaz : टीवी अभिनेत्री Shafaq Naaz ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से शादीशुदा हैं।

Shafaq Naaz : टीवी अभिनेत्री Shafaq Naaz ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से शादीशुदा हैं। उन्होंने अपनी पति Zeeshan के सतह शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर शफक ने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 को उन्होंने चुप-चाप शादी कर थी और वो अपनी शादी को बहुत निजी रखना चाहती थीं, इस वजह से उन्होंने फैसला किया कि वो सबसे अपनी शादी को छुपा कर रखूंगी। 

Shafaq Naaz Secret Wedding
 
31-10-2024 को शफक नाज ने कर ली है शादी
शफक नाज ने फोटोज डालते हुए कैप्शन लिखा कि 31-10-2024 को मैंने अपने पसंदीदा इंसान से शादी की और पिछले डेढ़ साल में मैं चुपचाप उतनी खुश रही हूँ, जितनी पहले कभी नहीं थी। मिलिए मेरे पति ‘ज़ीशान’ से। शफक नाज की ये पोस्ट देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। 

Shafaq Naaz Secret Wedding

कौन हैं जीशान ?
हालांकि, शफक ने काफी समय पहले ही सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करनी शुरू कर दी थीं, लेकिन तब उन्होंने जीशान की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया था। नवंबर 2025 में शेयर की गई एक पोस्ट में एक्ट्रेस ने उन्हें अपना ‘घर’ बताते हुए खास अंदाज में प्यार जाहिर किया था। शादी का खुलासा करने से पहले भी शफक कई बार छुट्टियों, सेलिब्रेशन और खास पलों की तस्वीरों में जीशान के साथ नजर आई थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा उनके बारे में ज्यादा जानकारी साझा करने से परहेज किया।

Shafaq Naaz Secret Wedding

शफक नाज का करियर 
आपको बता दें कि शफक नाज इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने महाभारत में कुंती का किरदार निभाके उन्होंने बहुत नाम कमाया है।

Shafaq Naaz Secret Wedding

इसके अलावा शफक को 'सपना बाबुल का... बिदाई', 'संस्कार लक्ष्मी', 'क्राइम पेट्रोल', 'शुभ विवाह', 'अदालत', 'गुमराह', 'सावधान इंडिया', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'लाल इश्क' और 'गुम है किसी के प्यार में' देखा गया है। 

Shafaq Naaz Secret Wedding

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!