हाथ में पैसे देकर बनाते हैं वीडियो, फिर ले लेते हैं वापिस ... मदद के नाम पर एक्टर Sharad Kapoor के साथ हो रहा धोखा, हाथ जोड़कर की अपील

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 05:25 PM

sharad kapoor donation controversy

Sharad Kapoor Donation Controversy : अभिनेता शरद कपूर, जो हाल ही में अपने कुत्तों को एनिमल वेलफेयर संस्था को सौंपने के वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आए थे, उन्होंने अब लोगों से अपील की है कि वे दान देते समय वीडियो न बनाएं।

Sharad Kapoor Donation Controversy : अभिनेता शरद कपूर, जो हाल ही में अपने कुत्तों को एनिमल वेलफेयर संस्था को सौंपने के वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आए थे, उन्होंने अब लोगों से अपील की है कि वे दान देते समय वीडियो न बनाएं।

मंगलवार को, 'बेजुबान ट्रस्ट' (Bezubaan Trust) नाम के NGO ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता का एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे लोगों से गुजारिश कर रहे हैं कि वे दान देते समय वीडियो बनाने के लिए उनसे संपर्क न करें क्योंकि इससे उनकी समस्या का महत्व कम हो जाता है।

वीडियो बना अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई 
वीडियो में अभिनेता ने कहा, "मैं फिल्म इंडस्ट्री, अपने फैंस और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो सच में मेरी परवाह करते हैं। आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत सी गलत चीजें दिखाई जा रही हैं। लोगों के हाथों में पैसे दिए जा रहे हैं। यह साफ नहीं है कि कौन क्या कर रहा है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। अभिनेता ने दावा किया कि कुछ लोग उनसे बिना पूछे उनके हाथों में पैसे रख देते हैं और इसका वीडियो बना लेते हैं और बाद में वे पैसे वापस ले लेते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऐसी घटनाओं के बाद अब वे लोगों से मिलना बंद कर देंगे।

हेमा चौधरी, जो अभिनेता के साथ वीडियो शेयर करती रही हैं, उन्होंने भी उन लोगों की आलोचना की जो अभिनेता के साथ दान देते समय वीडियो बनाते हैं।


उन्होंने एक वीडियो में कहा, "मैं नहीं चाहती थी कि शरद की हालत सबके सामने इस तरह आए क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। कुछ लोग जो बातें करते हैं, उन्हें असल में कुछ पता ही नहीं होता। उस दिन मैंने मदद की अपील की, तो लोगों ने मुझे ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। मैंने जानवरों की मदद के लिए एक वीडियो पोस्ट किया था, क्योंकि उनकी हालत बहुत खराब थी। मैं जानवरों के कल्याण के लिए काम करती हूं।

उन्होंने आगे कहा, "आप लोग शरद कपूर की खराब हालत का तमाशा बना रहे हैं। वे सदमे में हैं, उनकी स्थिति स्थिर नहीं है। आप लोग आते हैं और जबरदस्ती उनका बयान लेने की कोशिश करते हैं। कृपया उन्हें परेशान न करें। हमने आपसे पैसों की मांग नहीं की है। उन्हें मेडिकल मदद की जरूरत है, जिसका इंतजाम हम कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!