Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Oct, 2026 12:52 PM

Shefali Bagga ED Investigation : टेलीविजन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा, जिनकी महादेव बेटिंग ऐप मामले में कथित भूमिका की जांच हो रही थी, ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अपनी भूमिका पर सफाई दी है।
Shefali Bagga ED Investigation : टेलीविजन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा, जिनकी महादेव बेटिंग ऐप मामले में कथित भूमिका की जांच हो रही थी, ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अपनी भूमिका पर सफाई दी है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने 'अनजाने में' बेटिंग ऐप को प्रमोट किया और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग किया है। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की हालिया चार्जशीट के अनुसार, इस मामले में पूछताछ के बाद शेफाली ने 1.20 करोड़ रुपये जमा कर दिए। उन पर महादेव प्लेटफॉर्म पर बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करने के लिए यह रकम लेने का आरोप था।
शेफाली ने IANS को बताया, "मेरा रोल सोशल मीडिया पर कुछ ब्रांड्स को अनजाने में प्रमोट करने तक ही सीमित था, जैसा कि कई मशहूर हस्तियां और सेलिब्रिटी करते हैं। इसके अलावा, उन ब्रांड्स या किसी अन्य संस्था से जुड़ी गतिविधियों या कामकाज में मेरी कोई भूमिका या जुड़ाव नहीं था। मैंने विभाग की जांच में सहयोग किया है, पैसे जमा कर दिए हैं और मुझे हमारे कानून पर पूरा भरोसा है।
चार्जशीट के अनुसार, ED ने पाया कि शेफाली को महादेव बेटिंग ऐप सिंडिकेट के लिए प्रमोशनल वीडियो बनाने के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये मिले थे। एजेंसी ने बताया कि दिल्ली में उनके घर पर तलाशी के दौरान ED अधिकारियों ने 30 लाख रुपये नकद ज़ब्त किए। महादेव बुक, जिसे महादेव बेटिंग ऐप के नाम से भी जाना जाता है, हाल के वर्षों में भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म में से एक बनकर उभरा है। यह मोबाइल ऐप्स और वेबसाइटों के माध्यम से क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों पर करोड़ों रुपये की अवैध सट्टेबाजी की सुविधा देता है।
यह नेटवर्क पूरे देश में फैल गया है और खबरों के अनुसार इसमें कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं। पिछली जांच में, ED ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की थी और घोटाले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था। महादेव बेटिंग ऐप एक बड़े अवैध कारोबार के रूप में फैल गया है। ED इस देशव्यापी बेटिंग नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा रही है।