Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Aug, 2026 03:22 PM

Shehnaaz Gill : शहनाज गिल बॉलीवुड और पॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी...
Shehnaaz Gill : शहनाज गिल बॉलीवुड और पॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इसी बीच उनकी फिल्म इश्कनामा की शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। वीडियो में शूटिंग के दौरान शहनाज के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसकी वजह से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई।
हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी फिल्म इश्कनामा की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि बीच शूटिंग के में नोज रिंग उनके गले में फंस जाती है और इसी बीच उनकी सांसे भी अटक जाती हैं। इस वजह वहां मौजूद सारे लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इसी बीच उनके को-एक्टर सौरभ ने उनकी मदद की।
शहनाज ने खुद शेयर की घटना
शहनाज गिल ने खुद इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि यह पर्दे के पीछे की एक छोटी सी कहानी है क्योंकि उनके ढेरों फैंस लंबे समय से उनसे नथनी वाले पल का वीडियो शेयर करने की गुजारिश कर रहे थे। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई कमेंट सेक्शन में फैंस का प्यार और चिंता देखने को मिली। एक व्यक्ति ने उनकी मेहनत की तारीफ करते हुए लिखा कि- उन्हें शहनाज का काम बहुत पसंद है लेकिन साथ ही यह भी याद दिलाया कि वे बहुत अनमोल हैं इसलिए उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने भी उनसे सीधा सा आग्रह किया कि वे अपना ख्याल रखें।
शहनाज गिल की लाइफ
इसी के साथ यदि एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ल की जोड़ी खूब मशहूर हुई थी और लोगों द्वारा भी उनको खूब प्यार मिला था लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और 2021 को अभिनेता का निधन हो गया। इसके बाद हाल ही में शहनाज गिल का नाम डांसर राघव के साथ भी जुड़ा था लेकिन दोनों ने इस तरह की अफवाहों को ख़ारिज कर दिया।