Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jun, 2026 05:48 PM

Shikha Singh : आए दिन कोई न कोई एक्ट्रेस कास्टिंग काउच से जुड़ा कोई न कोई किस्सा शेयर करती रहती हैं। हाल ही में टीवी की एक्ट्रेस शिखा सिंह ने भी कुछ ऐसी बातें बताईं।
Shikha Singh : आए दिन कोई न कोई एक्ट्रेस कास्टिंग काउच से जुड़ा कोई न कोई किस्सा शेयर करती रहती हैं। हाल ही में टीवी की एक्ट्रेस शिखा सिंह ने भी कुछ ऐसी बातें बताईं। एक इंटरव्यू के दौरान Shikha Singh ने अपने इस खौफनाक एक्सपीरियंस को शेयर किया। आपको बता दें कि Shikha Singh ने बहुत से सीरियल जैसे कि कुमकुम भाग्य, अदालत, कुंडली भाग्य, लाडो सीरियल में काम किया है। इस सफर में ऐसी हरकत उनके लिए सबसे गंदा एक्सपीरियंस था।
ऑडिशन के दौरान हुई थी ये हरकत
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान शिखा सिंह ने बताया कि मैं पहली बार एक मूवी के लिए ऑडिशन देने गई लेकिन मेरे साथ वहां जो हुआ, वो मेरा जिंदगी का आखिरी ऑडिशन बन गया। जिस कमरे में मैं गई, वहां एक प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बैठा हुआ था। थोड़ी देर बाद ही वो मेरी तरफ धीरे-धीरे आने लगा, उसके थोड़ी देर बाद ही उसने मेरी जांघ पर हाथ रखा। मैं उसी समय तुरंत वहां से उठ गई और उसका हाथ जोर से झटक दिया।
इसके बाद डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि तुम तो हीरोइन मटीरियल हो। उन्होंने आगे बताया कि उस व्यक्ति ने अपनी हरकत को सामान्य बताते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा सब चलता रहता है और उन्हें भी इसी तरह के रोल मिलेंगे। लेकिन शिखा ने साफ तौर पर ऐसी किसी भी स्थिति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

एक्ट्रेस ने तुरंत उस जगह को छोड़ दिया और बाद में जिस व्यक्ति ने उन्हें ऑडिशन के लिए था, उसे पूरी बात बताई। साथ ही उन्हें यह भी कहा कि आगे आने वाले समय में किसी भी लड़की को ऐसी जगह भेजने से पहले 10 बार सोचना।