Sonia Gandhi का पति Rajiv Gandhi की गोद में बैठना बना ट्रोलिंग की वजह, सपोर्ट में आईं Sonakshi Sinha, बोलीं- मेरे होने वाले बच्चों तैयार हो जाओ

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 05:23 PM

sonakshi sinha support sonia gandhi

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के अपने दिवंगत पति राजीव गांधी की गोद में बैठने को लेकर हो रही चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस प्यार भरे पल की आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लिया।

Sonakshi Sinha Support Sonia Gandhi : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के अपने दिवंगत पति राजीव गांधी की गोद में बैठने को लेकर हो रही चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस प्यार भरे पल की आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लिया। सोनाक्षी ने एक तीखी पोस्ट शेयर की, जिसमें सवाल उठाया गया कि पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति इतना प्यार जताना 'सामाजिक अपराध' जैसा क्यों माना जा रहा है। इसके साथ उन्होंने एक मज़ेदार कैप्शन भी लिखा कि उनके होने वाले बच्चों को पता ही नहीं है कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है।

Sonakshi Sinha Support Sonia Gandhi

पोस्ट में लिखा था: "तो अब कुछ लोग इसलिए बौखला रहे हैं क्योंकि सोनिया गांधी लंच के समय राजीव गांधी की गोद में बैठ जाती थीं ? सोचिए, ऐसे लोगों के छोटे से दिमाग में कितनी कम बातें चलती होंगी! और वे प्यार-विहीन, पितृसत्तात्मक शादियों की सोच में इतने बुरी तरह जकड़े हुए हैं कि पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति प्यार जताना उन्हें सामाजिक अपराध' जैसा लगता है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा: "बाप रे ! मेरे होने वाले बच्चों को अंदाजा भी नहीं है कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है।

तैयार हो जाओ बच्चों। राहुल गांधी ने अपने माता-पिता, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निजी जीवन की एक झलक साझा करते हुए उनके प्यार भरे रिश्ते को याद किया।

सोनिया गांधी की किताब 'बिनांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के लॉन्च पर बोलते हुए, राहुल ने बताया कि परिवार के साथ खाना खाते समय, "पापा होते थे, और पापा की गोद में मां होती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले लगता था कि हर परिवार में ऐसा ही होता है, लेकिन जब वे अपने दोस्तों के घर गए, तब उन्हें पता चला कि यह हर जगह नहीं होता। सोनाक्षी की बात करें तो, उन्होंने लगभग सात साल तक डेट करने के बाद, 23 जून 2024 को 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत जहीर इकबाल से शादी की।
उन्हें आखिरी बार अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित 'सिस्टम' में देखा गया था। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारीकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसके बाद सोनाक्षी करण रावल की फिल्म तू है मेरी किरण में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अंकित गुप्ता, शेरलीन सेठ, ज़रीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!