Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Sep, 2026 06:37 PM

Sunita Ahuja on Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक शो Why Not With MNL Season 3 में शिकरत की, इस दौरान रैपिड राउंड के दौरान उनसे बहुत...
Sunita Ahuja on Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक शो Why Not With MNL Season 3 में शिकरत की, इस दौरान रैपिड राउंड के दौरान उनसे बहुत से मजेदार और चटपटे सवाल पूछे गए। इसी दौरान उनसे शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे को लेकर एक काल्पनिक सवाल किया गया।
सुनीता से पूछा गया कि अगर उन्हें इन तीनों में से किसी एक को वन-नाईट स्टैंड के लिए चुनना हो तो वो किसका नाम लेंगी। सवाल सुनते ही सुनीता ने बिना किसी झिझक के शाहरुख खान को अपनी पसंद बताया। उन्होंने इस दौरान किंग खान की तारीफ भी की और साफ़ कर दिया कि इस तरह के काल्पनिक सवाल में भी उनकी पहली पसंद शाहरुख ही होंगे। इसके बाद से ही सुनीता का यह बयान चर्चा में आ गया है। रैपिड फायर के दौरान उनके सीधे और बिना घुमाए दिए गए जवाब ने शो में मौजूद लोगों का भी ध्यान खींचा।
शाहरुख खान मेरी फर्स्ट priority हैं
सुनीता आहूजा ने बातचीत के दौरान आगे कहा कि उनसे चाहे कोई भी सवाल किया जाए, उनकी पहली पसंद शाहरुख खान ही रहेंगे। उनका यह बेबाक जवाब अब चर्चा में है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सुनीता इससे पहले भी अपनी खुली राय और बेझिझक अंदाज के चलते कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं।
इसी इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपनी निजी जिंदगी और गोविंदा के साथ अपनी शादी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। सुनीता के मुताबिक, जब उनकी मुलाकात गोविंदा से हुई थी, तब उन्हें वह एक नेक, अच्छे स्वभाव वाले और ईमानदार इंसान लगे थे। यही वजह थी कि समय के साथ दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा।

गोविंदा संग रिश्ते पर बोलीं सुनीता
इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बहस की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने किसी भी फैसले का अफसोस नहीं है। सुनीता के मुताबिक, जब वह गोविंदा से मिली थीं, तब वह उन्हें एक बेहद अच्छे और ईमानदार इंसान लगे थे। उन्होंने खुद को भावुक स्वभाव का बताते हुए कहा कि भले ही लोग उन्हें सख्त या कठोर समझते हों लेकिन वह हिमेश वही बोलती हैं जो उनके दिल में होता है। उनके मुताबिक, उन्हें सही मायने में समझने वाले लोग बहुत कम हैं।
सुनीता ने आगे कहा कि गोविंदा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और अब उन्होंने भी अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना शुरू कर दिया है। उनके बयानों से जाहिर होता है कि वह अपनी निजी जिंदगी और अपने फैसलों को लेकर काफी स्पष्ट नजरिया रखती हैं।