80 की उम्र में भी काम करती हैं पवित्र रिश्ता फेम Usha Nadkarni, ट्रोलर्स को दिया जवाब- काम करना नहीं छोडूंगी, भाड़ में जाएं लोग

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 07:39 PM

usha nadkarni

Usha Nadkarni : पवित्र रिश्ता में ऊषा ताई का किरदार निभा कर  Usha Nadkarni ने घर-घर में खूब पहचान बनाई है। उन्हें इस इंडस्ट्री में  7 दशक से अबही अधिक समय हो गया है। उन्होंने बताया कि वो चौथी क्लास से ही टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही है, इसी के साथ...

Usha Nadkarni : पवित्र रिश्ता में ऊषा ताई का किरदार निभा कर  Usha Nadkarni ने घर-घर में खूब पहचान बनाई है। उन्हें इस इंडस्ट्री में  7 दशक से अबही अधिक समय हो गया है। उन्होंने बताया कि वो चौथी क्लास से ही टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही है, इसी के साथ उन्होंने थिएटर में भी काम किया है। अब हाल ही में एक शो के दौरान Usha Nadkarni ने अपने जीवन में बारे में बताया और बोलीं की इस इंडस्ट्री में उन्हें बहुत कुछ सुनने को मिला लेकिन बढ़ती उम्र के साथ भी मैंने अपने आप को काम करने के लिए प्रेरित किया। 

Usha Nadkarni
 
मेरी मां को पसंद नहीं था मैं एक्टिंग करूँ-- ऊषा नाडकर्णी

तुम हो ना- घर की सुपरस्टार में ऊषा जी ने बताया कि जिस समय लोग अपना बचपन एन्जॉय करते हैं, मैं उस समय से इस इंडस्ट्री में एक्टिंग कर रही हूँ। अब फ़िलहाल मेरी उम्र 80 साल है और आगे भी काम करती रहूंगी। मैंने चौथी क्लास से ही एक्टिंग के करियर में अपना कदम रख दिया था लेकिन मेरी माँ नहीं चाहती थीं की मैं एक्टिंग करू। मेरी मां टीचर की जॉब करती थीं तो उनका यह मानना था कि मिडिल क्लास के लोग ऐसे काम नहीं करते, समाज हमारे बारे में क्या सोचेगा। 

जो करना है करो, लोगों की मत सुनो : ऊषा नाडकर्णी
ऊषा नाडकर्णी ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि उनके अक्सर इस बात के लिए ट्रोल किया जाता था कि इतनी उम्र में भी मैं काम करती हूं लेकिन मैंने इन बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया और हमेशा काम पर अपना फोकस रखा। मैं आज के युवा को भी यहीं कहना चाहूंगी की आपको जो करना है करो, लोगों की मत सुनो। यदि आप मां-बाप का नाम खराब नहीं कर रहे तो बस इस चीज का हमेशा ध्यान रखें। 

Usha Nadkarni

कुछ ऐसा है ऊषा नाडकर्णी का शेड्यूल
ऊषा नाडकर्णी ने बताया कि वो सुबह पांच बजे उठती हैं और सारा घर का काम करने के बाद, अपना लंच भी खुद ही तैयार करती हैं। मुझे बाहर का खाना पसंद नहीं तो मैं अपना खाना खुद बनाना पसंद करती हूँ। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!