Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Jul, 2026 04:47 PM

Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले सामने आई एक मार्केट रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro Max के टॉप 1TB वेरिएंट की कीमत पिछले साल के iPhone 17 Pro Max की तुलना में करीब 300 डॉलर (लगभग 28,600 रुपये) तक बढ़...
गैजेट डेस्क : Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले सामने आई एक मार्केट रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro Max के टॉप 1TB वेरिएंट की कीमत पिछले साल के iPhone 17 Pro Max की तुलना में करीब 300 डॉलर (लगभग 28,600 रुपये) तक बढ़ सकती है। हालांकि, कंपनी सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर समान मूल्य वृद्धि लागू करेगी या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
1TB वेरिएंट की कॉम्पोनेंट कॉस्ट में बड़ा इजाफा
काउंटरप्वाइंट रिसर्च के 'बिल ऑफ मटेरियल' (BOM) अनुमान के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max (1TB) की कॉम्पोनेंट कॉस्ट करीब 900 डॉलर (लगभग 85,800 रुपये) तक पहुंच सकती है, जबकि iPhone 17 Pro Max की यह लागत करीब 550 डॉलर (लगभग 52,400 रुपये) थी। रिपोर्ट के अनुसार, मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतें इसकी प्रमुख वजह हैं।
A20 Pro चिपसेट से बढ़ सकती है लागत
रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में इस्तेमाल होने वाला नया A20 Pro चिपसेट भी प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ाने वाला बड़ा कारण हो सकता है। एडवांस्ड सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और फैब्रिकेशन तकनीक के चलते यह प्रोसेसर, iPhone 17 Pro Max के A19 Pro चिपसेट की तुलना में अधिक महंगा माना जा रहा है।
कैमरा महंगा, कुछ पार्ट्स हो सकते हैं सस्ते
रिसर्च फर्म के मुताबिक, कैमरा मॉड्यूल की लागत में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, डिस्प्ले और कुछ अन्य कॉम्पोनेंट्स की कीमतों में कमी आने से कुल लागत बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा संतुलित हो सकता है।
कीमत बढ़ाने पर भी घट सकता है मुनाफा
रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि यदि Apple iPhone 18 Pro Max की औसत रिटेल कीमत में करीब 200 डॉलर (लगभग 19,000 रुपये) तक की बढ़ोतरी भी करती है, तब भी कंपनी का ग्रॉस मार्जिन iPhone 17 Pro Max की तुलना में थोड़ा कम रह सकता है।