Edited By ,Updated: 18 May, 2016 08:15 PM
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल फेसबुक पर सुबह कोई भी स्टेटस अपडेट नहीं हो रहा था। जानकारी के मुताबिक बग के चलते यह दिक्कत हुई। भारत समेत अमेरिका, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर तथा यूरोप में यह समस्या सामने आई। हालांकि फेसबुक ने इस गलती के लिए लोगों से माफी भी मांंग ली है। कई लोगों ने अपनी भड़ास ट्विटर पर भी निकाली।
बुधवार सुबह फेसबुक में सुबह से कोई तकनीकी समस्या चल रही थी। इसके चलते न तो कोई स्टेटस अपडेट हो रहा था, ना ही कुछ शेयर हो रहा था। पहले तो लोगों को लगा कि कुछ देर के लिए कोई तकनीकी समस्या है, लेकिन दिनभर यही हाल रहने पर लोग परेशान हो गए। शाम होते-होते पता चला कि पूरी दुनिया में यह समस्या है।