Ikea ने भारत में लॉन्च की नई शॉपिंग ऐप

Edited By Updated: 27 May, 2021 01:21 PM

ikea launches shopping app in india

फर्नीचर और साज-सज्जा क्षेत्र की कंपनी आइकिया ने गुरुवार को भारत में अपनी शॉपिंग ऐप पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आइकिया ऐप आईओएस और एंड्रॉयड, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी और 7,000 से अधिक होम फर्निशिंग उत्पादों की पेशकश करेगी।...

नेशनल डैस्क: फर्नीचर और साज-सज्जा क्षेत्र की कंपनी आइकिया ने गुरुवार को भारत में अपनी शॉपिंग ऐप पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आइकिया ऐप आईओएस और एंड्रॉयड, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी और 7,000 से अधिक होम फर्निशिंग उत्पादों की पेशकश करेगी। कंपनी ने बताया है कि अब मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा शहरों के ग्राहक भी अपने फोन पर एक क्लिक के साथ उत्पाद खरीद सकेंगे।

आइकिया ने कहा, ‘‘सभी माध्यमों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचने के आइकिया के नजरिए के तहत ऐप की पेशकश की गई है। ऐसा बड़े आइकिया स्टोर, छोटे सिटी-सेंटर स्टोर और ऑनलाइन मंचों के जरिए होगा।'' मोबाइल ऐप आइकिया को महामारी की मौजूदा स्थिति में ग्राहकों से जुड़ने में मदद करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!