गुजरात: अस्पताल के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, गांधीनगर में अंडरपास का उद्घाटन करेंगे

Edited By Updated: 27 Sep, 2022 09:19 AM

pti gujarat story

अहमदाबाद, 27 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

अहमदाबाद, 27 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

शाह सोमवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे थे। इस साल दिसंबर में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

शाह मंगलवार को गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे में 750 बिस्तरों वाले अस्पताल के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह गांधीनगर शहर के सेक्टर-15 में एक अंडरपास का उद्घाटन करेंगे और गांधीनगर जिले के लेकवाडा गांव में गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक नए भवन के शिलान्यास समारोह में भी शामिल होंगे।

शाह मंगलवार शाम गांधीनगर में अपने पैतृक शहर मानसा में नवरात्रि के दूसरे दिन बहुचर माता मंदिर की आरती में हिस्सा लेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!