महाराष्ट्र में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 09:41 AM

eight people killed in a road accident in maharashtra s bhandara district

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।' वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया।

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक और एसयूवी गाड़ी की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब चार बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास भाऊ ढाबा के पास हुई। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।' वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें- बिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि ये लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!