प्रधानमंत्री मोदी गुजरात दौरे में रैलियों को संबोधित करेंगे

Edited By Updated: 19 Nov, 2022 11:16 AM

pti gujarat story

अहमदाबाद, 19 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू हो रहे अपने गुजरात दौरे में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे।...

अहमदाबाद, 19 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू हो रहे अपने गुजरात दौरे में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को राज्य पहुंचेंगे और शाम को वलसाड जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह रैली वलसाड के जुजवा गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे आयोजित की जाएगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को भावनगर, अमरेली और जूनागढ़ जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।
विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह छह नवंबर को गुजरात पहुंचे थे। उस समय उन्होंने वलसाड जिले के कपराडा में एक रैली को संबोधित किया था और भावनगर में एक सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया था।
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए एक दिसंबर और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!