प्लास्टिक सर्जरी करवा कर इन लोगों ने किया चेहरे का बुरा हाल! (PICS)

Edited By ,Updated: 09 Oct, 2015 06:02 PM

side effects of plastic surgery

हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत और सैक्सी दिखें। उनकी खूबसूरती को देख लोग समोहित हो जाएं। खासकर लड़कियां हमेशा ही खुद को सजाती संवारती हैं।

हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत और सैक्सी दिखें। उनकी खूबसूरती को देख लोग समोहित हो जाएं।  खासकर लड़कियां हमेशा ही खुद को सजाती संवारती हैं। इसके लिए वह महंगे महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है, यहां तक की वह सर्जरी करवाने से भी परहेज नहीं करती लेकिन कई बार प्लास्टिक सर्जरी के ऐसे साइड इफैक्टस सामने आते हैं कि चेहरा खूबसूरत दिखने की बजाए बदसूरत दिखने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सर्जरी कर अपने चेहरे का बुरा हाल कर लिया और अब पछता रहे हैं।

1. Jocelyn Wildenstein

Jocelyn Wildenstein की प्लास्टिक सर्जरी करवाने की कहानी थोड़ी फ़िल्मी है।  2 बच्चों की मां Jocelyn Wildenstein ने एक दिन उन्होंने अपने पति को एक रूसी लड़की के साथ देखा लेकिन Jocelyn Wildenstein ने अपने पति को वापस पाने के लिए अपनी खूबसूरती बढ़ाने की ठान ली और वहां से शुरू हुआ इनकी प्लास्टिक सर्जरी का दौर लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और उन्होंने अपना चेहरा संवारने की बजाए बिगाड़ लिया।

2. Hang Mioku

कोरिया की रहने वाली Hang Mioku को प्लास्टिक सर्जरी करवाने का शौक है। 28 साल की उम्र में उनकी पहली प्लास्टिक सर्जरी हुई थी, जिसकी वजह जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए उन्होंने अपने चेहरे पर खुद गर्म तेल डाल लिया था। आज की तारीख में उनके चेहरे की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि डॉक्टर्स ने भी अब और सर्जरी करने से मना कर दिया है।

3. Michael Jackson

इनकी प्लास्टिक सर्जरी के किस्से किसी से नहीं छिपे हैं। 70 और 80 के दशक की तस्वीरें देख कर कोई ये नहीं कह सकता था कि Michael Jackson को इसकी ज़रूरत भी थी।

4. Pete Burns

ब्रिटिश फ़ेमस बैंड Dead or Alive की सिंगर ने अपने होंठ, नाक, और गाल की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। 

5. Dennis Avner

कैट-मैन के नाम से फ़ेमस Dennis Avner की सर्जरी ने तो इन्हें अपना असल चेहरा ही भुला दिया. उन्होंने न सिर्फ़ प्लास्टिक सर्जरी करवाई, बल्कि अपने दांतों को भी शेर के दांतों के आकार का करवाया है। चेहरे पर बने टैटू और दांतों की वजह से ये खुद भी शेर जैसे दिखते हैं।

6. Eric Sprague

The Lizardman के नाम से फ़ेमस Eric Sprague ने प्लास्टिक सर्जरी के ज़रिए अपने आप को इंसान ही नहीं रहने दिया है।

7. Donatella Versace

फ़ेमस फैशन डिज़ाइनर ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा क्यों लिया ये तो वो खुद ही बता सकती हैं. लेकिन उनकी ये सर्जरी सफ़ल नहीं हो पाई. अकसर लोग अपनी नाक छोटी करवाने के लिए सर्जरी करवाते हैं लेकिन Donatella Versace ने अपनी नाक को बड़ा करवाया. अपने गाल और होठों की भी सर्जरी करवाई. लेकिन उनको देख कर ये साफ़ पता चलता है कि उनका ये फैसला बिलकुल गलत था

8. Jackie Stallone

फ़ेमस हॉलीवुड स्टार Silvester Stallone की मां Jackie Stallone को कुत्तों से बात करना भी आता है। इसके ज़रिए वो लोगों का भविष्य भी बताती हैं जिसके कारण लोग उन्हें पहचानते हैं।

9. Amanda Lepore

दुनिया की सबसे फ़ेमस Transexual, Amanda Lepore ने अपनी पहली सर्जरी 15 साल की उम्र मे करवाई थी, और हाई स्कूल खत्म होने से ठीक पहले उन्होंने अपना Gender चेंज करवा लिया था, उसके बाद तो जैसे सर्जरी का सिलसिला ही शुरू हो गया।

10. Michaela Romanini

इटली की फ़ेमस समाजसेवी Michaela Romanini को लोग उनकी समाज सेवा से ज़्यादा उनकी प्लास्टिक सर्जरी के लिए जानते हैं। उन्होंने कई सर्जरीज़ करवाईं, लेकिन उनको देख कर कोई भी बोल सकता है कि एक भी सफ़ल नहीं हुई।

11. Andressa Urach

Andressa Urach ने प्लास्टिक सर्जरी अपने चेहरे की नहीं बल्कि अपने पैरों की करवाई थी। लेकिन उनके लिए ये सर्जरी किसी बुरे सपने जैसी रही। उनके पैरों में रिएक्शन हो गया जिससे उनके पैर में बड़े बड़े गढ्ढ़े होने लगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!