Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 11:54 AM
हरियाणा के जिस आई.ए.एस. अधिकारी अशोक खेमका का नाम सुनते ही हरियाणा के मंत्रियों के होश फाख्ता हो जाते हैं, खेल विभाग के प्रधान सचिव लगने के बाद खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनकी जबरदस्त अंडर स्टैंडिंग नजर आई।
पंचकूला(धरणी) : हरियाणा के जिस आई.ए.एस. अधिकारी अशोक खेमका का नाम सुनते ही हरियाणा के मंत्रियों के होश फाख्ता हो जाते हैं, खेल विभाग के प्रधान सचिव लगने के बाद खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनकी जबरदस्त अंडर स्टैंडिंग नजर आई। अनिल विज के सचिवालय स्थित कार्यालय में मौजूद 7 विधायक व कई नेता यह देख हैरान थे।
विज ने अशोक खेमका के नाम पर खुद भी हरी झंडी दी थी, तभी मुख्यमंत्री ने उन्हें खेल विभाग में लगाया। अनिल विज मानते हैं कि काम करने वाले व ईमानदार हर कर्मठ व्यक्ति का वह स्वागत करते हैं, उन्होंने यह भी कहा की जहां तक उनका तबदला मेरे विभाग में हुआ है तो इसमें मैं उनका स्वागत करता हूं, क्योंकि वह अच्छे अधिकारी है और उनका खेल विभाग में होने पर विभाग को अच्छा फायदा होगा ।