सुनिए, सीएमओ ने कैसे बंद की मंत्री की बोलती!

Edited By ,Updated: 31 Jan, 2015 12:55 PM

हरियाणा के राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा कुरुक्षेत्र की सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया की शिकायत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा कुरुक्षेत्र की सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया की शिकायत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

सिविल सर्जन वंदना भाटिया ने मीडिया में 27 जनवरी को मंत्री के साथ हुई बातचीत की वायस रिकार्डिंग जारी की है। यह रिकार्डिंग किस हद तक सही है हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। यह जांच का विषय है। आइए आपको सुनाते हैं मंत्री बेदी और सीएमओ के बीच हुई बातचीत की वायस रिकार्डिंग।

सी.एम.ओ.- नहीं सर, आप बताएं, आदेश करें।

मंत्री- आदेश तो क्या करना है, जिले का कोई एक आध काम होता है। अदरवाइज मुझे क्या लेना है मेडिकल लाइन से।

सी.एम.ओ.- नहीं नहीं सर, आप आदेश करें, बताएं सर

मंत्री- मेरे पास कई तरह की बातें आ रही हैं। आपको ज्वाइन किए एक हफ्ता हुआ है और कर्मचारी आपसे परेशान हैं, शिकायत कर रहे हैं।

सी.एम.ओ.- चलो सर आप देख लें जो एक्शन लेना चाहें ले लें। अगर मेरे कुछ करने लायक है तो आप बताएं सर।

मंत्री- एक्शन लेना है तो मुझे लेना आता है मैं मंत्री हूं।

सी.एम.ओ.- सर अगर ये बात है तो आप अगर धमकी दे रहे हैं।

मंत्री- आपके वे ऑफ टॉकिंग ऐसा है, करना आता है मुझे।

सी.एम.ओ.- कर लो सर, आप मंत्री हैं।

मंत्री- ये कोई जवाब है क्या आपका

सी.एम.ओ.- नहीं आप बताओ सर, अगर कोई बात करने वाली है तो बताओ,

मंत्री- आप एक मंत्री से कैसे बात कर रहे हो, आप कोई डंगर चराने वाले हो क्या। मैं एक मंत्री हूं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!