लोहारू के रेगिस्तानी इलाके में करवाऊंगा ईंख व धान की खेती : कृषि मंत्री

Edited By Archna Sethi,Updated: 11 Feb, 2022 07:13 PM

sugarcane and paddy cultivated in the desert area of  loharu

लोहारू क्षेत्र में सिंचाई के पानी को आने वाले समय में और अधिक बढ़ाया जाएगा: जेपी दलाल

चंडीगढ,  (अर्चना सेठी): प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि आने वाले समय में लोहारू क्षेत्र में मिल रहे सिंचाई के पानी को और अधिक बढाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोहारू के रेगिस्तानी इलाके में ईंख व धान की खेती करवाएंगे। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत है। किसानों व गरीब लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

 

कृषि मंत्री दलाल शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव मतानी,मोरका, मिळी, सिवाच, मंढोली खुर्द, सुरपुरा खुर्द,  पातवान, सुधीवास का दौरा कियामें ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कृषि मंत्री श्री दलाल ने ग्रामीणों द्वा रखी गई सडक़, पेयजल और गली व चौपाल के निर्माण कार्यों की मांग को मौके पर ही मंजूरी प्रदान की। इस दौरान ग्रामीणों ने कृषि मंत्री श्री दलाल का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गरीब परिवारों और गौशालाओं में लाखों रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। जनसंपर्क अभियान के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि लोहारू की रेगिस्तानी इलाके को हरा-भरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए निरंतर नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। इसके लिए फसल बीमा योजना और पशु के्रडिट कार्ड जैसे योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढावा देने के लिए डेयरी के लिए ऋण सहायता प्रदान की जा रही है। भेड़ व बकरी पालन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है जो छोटे पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि किसानों का पैसा सीधे उनके खातों में जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरसों व मूंग के खराबे का मुआवजा शीघ्र ही प्रभावित किसानों को दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसानों के हर दुख-दर्द में हमेशा साथ हैं। 

 

कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार व्यवस्था परिवर्तन का काम कर रही है। इसके लिए भ्रष्टाचार को जड़मूल से समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर मैरिट पर नौकरी प्रदान की जा रही है। जिन परिवारों में एक भी सदस्य नौकरी में नही है, उनको पांच प्रतिशत अतिरिक्त दिए गए हैं, जिससे गरीब परिवारों के योग्य युवा सरकारी सेवा में आ रहे हैं, जबकि इससे पहले नौकरी में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया। 

 

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आमजन खुश है। प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य व जनहित की नीतियां विपक्ष को हजम नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का दूसरे प्रदेश भी अनुशरण कर रहे हैं। इसमें ट्रांसफर के लिए ऑन लाईन पॉलिसी सबसे प्रमुख है। उन्होंने कहा कि ऑन लाईन पॉलिसी से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा है और यदि कहीं पर भी भ्रष्टाचार की बात सामने आती है तो उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाती है, जबकि पूर्व की सरकारों ने भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम किया है। 

 

कृषि मंत्री दलाल ने शुक्रवार को गावों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।इस दौरान किसानों ने मंत्री से कहा कि लोहारू हलका में अब सिंचाई पानी की कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री ने लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कृषि मंत्री का प्रत्येक गांव में ढोल नगाड़ों व पगड़ी आदि से गर्म जोशी से स्वागत किया गया।कृषि मंत्री ने सभी गावों में प्राथमिकता से सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और गरीबों को आर्थिक सहायता व गौशालाओं में लाखो की ग्रांट देने की घोषणा की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!