Edited By Manisha,Updated: 28 Jul, 2026 11:52 AM

भारत में अल्मा हार्मनी लॉन्च, त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां आदि का आधुनिक इलाज। लेजर टेक्नोलॉजी से बेहतर परिणाम की पूरी जानकारी।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ऊर्जा आधारित मेडिकल एस्थेटिक तकनीक बनाने वाली वैश्विक कंपनी अल्मा लेजर्स ने भारत में अपना नया मल्टी-एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म ‘अल्मा हार्मनी’ लॉन्च किया है। नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष मीडिया कार्यक्रम में इस तकनीक का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में त्वचा रोग विशेषज्ञ, एस्थेटिक चिकित्सक, उद्योग विशेषज्ञ और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए है।
भारत में गैर-आक्रामक एस्थेटिक उपचारों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मरीज ऐसे उपचार चाहते हैं, जिनमें प्रभावी परिणाम के साथ कम से कम रिकवरी टाइम हो। वहीं, क्लीनिक भी ऐसी तकनीक की तलाश में हैं, जो कई तरह के उपचारों के लिए उपयोगी हो और बेहतर व लगातार परिणाम दे सके।
अल्मा हार्मनी को एक ऐसे मल्टी-एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें लेजर और लाइट आधारित तकनीकों का संयोजन है। इसका उपयोग त्वचा में निखार लाने, मुंहासों और मुंहासों के दाग के उपचार, पिगमेंटेशन कम करने, रक्त वाहिकाओं से जुड़ी त्वचा संबंधी समस्याओं, टैटू हटाने, अनचाहे बालों को कम करने और त्वचा की सतह को बेहतर बनाने जैसी प्रक्रियाओं में किया जा सकता है।
अल्मा लेजर्स के सेल्स एंड सर्विस निदेशक मनोज गोगिया ने कहा, “भारत एस्थेटिक मेडिसिन के क्षेत्र में तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल हो गया है। आज डॉक्टर ऐसी तकनीक चाहते हैं, जो लचीली, भरोसेमंद और उनके रोजमर्रा के क्लीनिकल अभ्यास में आसानी से शामिल की जा सके। अल्मा हार्मनी™ को इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह विभिन्न प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षा और उपचार परिणामों के उच्च मानकों को बनाए रखने में मदद करती है।”
डर्मावर्ल्ड स्किन एंड हेयर क्लीनिक के एमडी डॉ. रोहित बत्रा ने कहा, “एस्थेटिक उपचारों में हमेशा ऐसी मशीनों का चुनाव करना चाहिए, जिन्हें वैश्विक स्तर पर मंजूरी मिली हो और जिनका लंबे समय से इस्तेमाल व परीक्षण किया गया हो। अल्मा हार्मनी एक परिणाम देने वाला प्लेटफॉर्म है, जो वर्षों के विकास के बाद लगातार बेहतर और प्रभावी परिणाम देने में सक्षम हुआ है।”
इस प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताओं में एक ही सिस्टम में कई ऊर्जा आधारित तकनीकों का संयोजन शामिल है। इससे चिकित्सक अलग-अलग उपचारों के लिए कई स्वतंत्र मशीनों में निवेश किए बिना विभिन्न प्रक्रियाएं कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें आसान यूजर इंटरफेस, उपयोग में सुविधाजनक एप्लीकेटर और जरूरत के अनुसार उपचार सेटिंग्स की सुविधा दी गई है, जिससे रोजमर्रा के क्लीनिकल काम को आसान बनाने में मदद मिलती है। क्लीनिकल विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह मरीज की जरूरत के अनुसार उपचार को व्यक्तिगत रूप से तैयार किया जा सकता है।
अल्मा लेजर्स ऊर्जा आधारित मेडिकल और एस्थेटिक तकनीकों के क्षेत्र में काम करने वाली वैश्विक कंपनी है। 25 से अधिक वर्षों के नवाचार के अनुभव के साथ कंपनी 90 से अधिक देशों में काम कर रही है। कंपनी त्वचा रोग विज्ञान, प्लास्टिक सर्जरी और एस्थेटिक मेडिसिन के लिए तकनीक विकसित करती है।