Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Nov, 2026 06:48 AM

मेष- इस राशि के युवाओं को विदेश की किसी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमे का हल
मेष- इस राशि के युवाओं को विदेश की किसी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमे का हल निकलेगा। करियर को लेकर सजग रहें।
उपाय- मन में कोई बुरा भाव न लाएं।
वृष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें।
उपाय- सभी के साथ प्यार से रहें।
मिथुन- इस राशि के छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। साथी की नाराजगी को दूर करने के लिए कोई उपहार देंगे। लव पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- देसी घी से बने पकवान न खाएं।
कर्क- आज का दिन आपके लिए एक नया बदलाव लेकर आने वाला है। कई दिनों की कड़ी मेहनत और बिजी लाइफ के बाद परिवार के साथ पार्टी का मजा लेंगे।
उपाय- जेब में सफेद रंग का रुमाल न रखें।
सिंह- आज के दिन इस राशि के युवा अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें।
उपाय- कद्दू न खाएं।
कन्या- इस राशि के युवा कई दिनों से जिस काम को पूरा करने के बारे में सोच रहे थे, वो किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। वजन में अचानक से बदलाव हो सकता है।
उपाय- मीठे पान का बीड़ा लक्ष्मी माता को चढ़ाएं।
तुला- इस राशि के बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की उम्मीद है। सरकारी काम को करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है।
उपाय- किसी निर्धन को भोजन करवाएं।
वृश्चिक- माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। खून संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें।
उपाय- यात्रा पर न जाएं।
धनु- राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। लव पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई अहम फैसला ले सकते हैं।
उपाय- बैंक के लॉकर में बैठी लक्ष्मी की तस्वीर रखें।
मकर- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर के कामों में माता का सहयोग करेंगे। जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा देने का मन बनाएंगे।
उपाय- चींटियों को आटा डालें।
कुंभ- घर में विदेशी मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी को उधार देने से बचें। पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।
मीन- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवा पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम काम भी शुरू कर सकते हैं।
उपाय- मूली न खाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ