लव जेहाद का हल्ला डालने वाले तो नहींं पाकिस्तानी नारे लिखने वाले : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 12 Jan, 2015 10:11 AM

article

नेरचौक कालेज की दीवार पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखने वाले, कहीं लव जेहाद की बात करने वाले तो नहीं हैं। यह शंका मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कल्याड़ा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान जताई।

धर्मशाला: नेरचौक कालेज की दीवार पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखने वाले, कहीं लव जेहाद की बात करने वाले तो नहीं हैं। यह शंका मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कल्याड़ा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी काम करने वाला चाहे हिन्दू हो या फिर मुसलमान, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेरचौक में निर्माणाधीन कालेज के एक बाथरूम की दीवार पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख गए हैं और यह किन्हीं शरारती तत्वों का काम है। इस मामले से ऐसा कहा जा रहा है कि हिमाचल के अंदर देशद्रोह हो रहा है। ऐसा कहने वाले यह पता लगा लें कि देशद्रोह की परिभाषा क्या है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोगों को तोडऩे व भड़काने का काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

लव जेहाद के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि हिमाचल में लव जेहाद हो रहा है और हिन्दू लड़कियों को मुसलमान बनाकर उनसे शादी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा एक मामला तो बताएं। इस मामले में लोगों को गुमराह किया जा रहा है। हिमाचल में लव जेहाद जैसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस हमेशा ही यह कहती आई है कि हिमाचल एक है। कुछ लोग हिमाचल को तोडऩे की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने ही हिमाचल को पूरे हिमाचल का दर्जा दिलवाया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ विरोधियों ने जब-जब षड्यंत्र रचकर उन्हें फंसाने की कोशिश की है, तब-तब वह निर्दोष होकर बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में नई सरकार आई है, हम उसका स्वागत करते हैं। यह सरकार जनता ने चुनी है मगर कांग्रेस ने जहां छोड़ा है, यह सरकार उसे ही आगे बढ़ा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!