हमीरपुर में भाजपाइयों का धरना-प्रदर्शन

Edited By ,Updated: 31 Jan, 2015 06:32 PM

article

शिमला में भाजपा पार्टी के कार्यालय पर प्रदेश युकां अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए हमले के विरोध में शनिवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में 2 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।

हमीरपुर: शिमला में भाजपा पार्टी के कार्यालय पर प्रदेश युकां अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए हमले के विरोध में शनिवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में 2 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है और नशे का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला में पार्टी कार्यालय पर युकां कार्यकर्ताओं ने नशे में धुत्त होकर हमला किया तथा प्रदेश की पुलिस के कुछ लोग भी इसमें शामिल थे। अब ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस सरकार को रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस सरकार बर्खास्त नहीं होती, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री व सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने भी वीरभद्र सरकार पर जोरदार हमला किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!