वीरभद्र ने सुझाया कैलाश मानसरोवर यात्रा का विकल्प

Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 11:58 PM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की नई दिल्ली में हुई बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तिब्बत से वैकल्पिक मार्ग बनाने का सुझाव दिया है।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की नई दिल्ली में हुई बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तिब्बत से वैकल्पिक मार्ग बनाने का सुझाव दिया है। इसके लिए भारत और चीन के मध्य शिपकी लॉ मार्ग से भी यात्रा को शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास के साथ सेब के निर्यात शुल्क को बढ़ाने की मांग की।

बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को वापस शिमला लौट आए। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों ने भी बैठक में कई अन्य मुद्दों को उठाया। बैठक में पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे जैसे मुद्दे भी उठे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!