भाजपा की सरकार बनने के बाद भारत का रुतबा विदेशों में बढ़ा : धूमल

Edited By ,Updated: 20 May, 2015 11:13 AM

article

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारत को रूतबा विदेशों में बढ़ा है।

बिलासपुर: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारत को रूतबा विदेशों में बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को आज विश्व के शक्तिशाली राष्ट्र भी पहचान चुके हैं।

नगर परिषद बिलासपुर के सभागार में सदर मंडल भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि धूमल ने कहा कि गत लोकसभा चुनावों के समय किसी भी व्यक्ति को यह विश्वास नहीं था कि केंद्र में भाजपा को इतना जनसमर्थन मिलेगा। वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हुई मृत्यु के बाद केंद्र में राजीव गांधी के नेतृत्व में हुए चुनाव में ही कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। उसके बाद किसी भी दल को केंद्र में सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 1984 के ठीक 30 साल बाद नरेंद्र मोदी को ही केंद्र में सरकार बनाने के लिए जनमत मिला है।

प्रो. धूमल ने बताया कि जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोलडैम परियोजना का उद्घाटन करवाया जाएगा और इसी दौरान एम्स व हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज का शिलान्यास भी करवाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया कि वे नए बनाए गए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा व इतिहास से अवगत करवाकर उन्हें सदस्य से कार्यकर्ता बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व का नंबर एक राजनीतिक दल बन गया है और यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 11 करोड़ सदस्य बनाकर एक इतिहास रचा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!