Edited By Pardeep,Updated: 29 Sep, 2018 01:39 AM
मध्य नाइजीरिया के जोस शहर के पास गोलीबारी की एक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और इसके चलते समूचे शहर में हिंसा भड़क उठी। सेना के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता मेजर उमर एडम ने एएफपी को बताया कि ङ्क्षहसा जोस के बाहरी...
लागोस: मध्य नाइजीरिया के जोस शहर के पास गोलीबारी की एक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और इसके चलते समूचे शहर में हिंसा भड़क उठी। सेना के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता मेजर उमर एडम ने एएफपी को बताया कि हिंसा जोस के बाहरी इलाके में गुरुवार देर शाम शुरू हुई थी।
एडम ने बताया, ‘‘घटना में 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। मैं यह नहीं बता सकता कि कितने लोग घायल हुए हैं।’’ एडम ने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह हमला इस सप्ताह के शुरू में इलाके में हुई अशांति से संबद्ध हो सकता है।