Edited By Tanuja,Updated: 06 Mar, 2021 04:30 PM
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सेना के अभियान के दौरान 25 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 36 अन्य घायल हो गये। अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने ...
काबुल: अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सेना के अभियान के दौरान 25 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 36 अन्य घायल हो गये। अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने शनिवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान की सेना ने कंधार प्रांत के पंजवई और अरगंदाब में तालिबान के खिलाफ चलाया था।
प्रवक्ता फवाद अमन ने बताया कि सेना के अभियान के दौरान 25 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 36 घायल हो गए। इस दौरान आतंकवादियों की तरफ से बिछाये गए 13 विस्फोटक उपकरण निष्क्रिय किये जाने के साथ-साथ कई हथियार भी नष्ट किए गए।