Edited By Tanuja,Updated: 16 Feb, 2020 09:52 AM
जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर...
टोक्योः जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 355 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार हो यह जानकारी दी। मंत्री कात्सुनोबू कातो ने सरकारी प्रसारक एनएचके पर चर्चा में कहा, ‘‘अभी तक, हमने 1,219 लोगों की जांच की। इनमें से 355 लोग पॉजीटिव पाए गए। उनमें से भी 73 लोगों में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।''
बता दें कि चीन में घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण और 142 लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,665 हो गई है। फिल्हाल इससे संक्रमित होने के कुल 68,500 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने देश में 2,009 नए मामलों की पुष्टि की है। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में 1,843 नए मामले हैं, जहां से दिसम्बर में यह वायरस फैलना शुरू हुआ था। नए मामलों के साथ ही हुबेई में इसके कुल 56,249 मामलों की पुष्टि हो गई है।