नेपाल में फिर कांपी धरती, बाजुरा में लगे भूकंप के तेज झटके

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 12:54 PM

4 1 magnitude earthquake in western nepal

पश्चिमी नेपाल के बाजुरा जिले में बुधवार रात 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र बुधिगंगा नगरपालिका-10 में था। झटके बाजहांग, कालिकोट और अछाम जिलों में भी महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह...

Kathmandu: पश्चिमी नेपाल में 4.1 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप बुधवार रात स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 37 मिनट पर आया। इसका केंद्र सुदूरपश्चिम प्रांत के बाजुरा जिले की बुधिगंगा नगरपालिका-10 में था, जो काठमांडू से करीब 750 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

 

भूकंप के झटके पड़ोसी बाजहांग, कालिकोट और अछाम जिलों में भी महसूस किए गए। अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेपाल में हर साल कई बार भूकंप आते हैं। हिमालयी देश नेपाल सबसे सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में से एक में स्थित है, जिसके कारण यहां भूकंप का खतरा बहुत अधिक रहता है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!